करिश्‍मा कपूर के एक्‍स-हसबैंड संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से रचाई शादी

0
754

नई दिल्‍ली: पिछले महीने से ही लगातार ये खबरें आ रही है थी कि संजय और प्रिया शादी करने वाले हैं, लेकिन शादी की डेट का खुलासा नहीं किया गया था।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, संजय और प्रिया ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है।

फिलहाल दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। शादी के दौरान केवल घर के सदस्य और उनके कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे।कहा जा रहा है कि ये जोड़ा जल्‍द ही न्‍यूयॉर्क में एक सेरेमनी का आयोजन करेगा। आपको बता दें संजय कपूर, प्रिया सचदेव से न्यूयॉर्क में मिले थे।

पिछले पांच सालों से दोनों का अफेयर चल रहा है। प्रिया हमेशा संजय के साथ खड़ी रही हैं। भले ही मामला करिश्‍मा कपूर से उनके तलाक का ही क्‍यों न हो। संजय कपूर और करिश्‍मा कपूर का तलाक पिछले साल ही हो गया था।

प्रिया सचदेव की शादी पहले होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल के साथ हुई थी। वहीं दूसरी तरफ यह खबरें है कि करिश्‍मा कपूर अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गई हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्‍मा बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही हैं। और उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में अपने बच्चों के साथ अलग घर में रह रही हैं।

बताते चले करिश्मा और संजय ने 13 साल पहले शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। फिलहाल करिश्मा इन दिनों कई विज्ञापन में नजर आती है या फिर अपनी बहन करीना कपूर के साथ इंस्ट्राग्राम पर छाई रहती है। करिश्मा के फिल्मी करियर की बात करें तो अभी तर ऐसी कोई फिल्म साइन नहीं की जिससे वह दूबारा पर्दे पर नजर आए।

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़िए अन्य खबरें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now