IPL-10 स्पेशल: क्रिस गेल की जिंदगी में सबसे खास ‘लुकास’, यहां पढ़ें उनके बारें में..

0
481

मुम्बई: कैरेबियाई धुंरधर क्रिस गेल आईपीएल-10 के टी-20 में 10000 रन पूरे करने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बन गए। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इतिहास रच डाला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 37 वर्षीय इस सलामी बल्लेबाज ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ तीसरा रन बनाते ही इस जादुई आंकड़े को हासिल कर लिया।

क्रिस गेल अपने टी-20 क्रिकेट करियर में कुल 20 टीमों की ओर से खेले। जानिए कौन-कौन सी टीमें हैं-

(1.बारिसाल बुल्स, 2. बारिसाल बर्नर्स, 3.चटगांव विकिंग्स, 4. ढाका ग्लैडिएटर्स, 5. जमैका, 6.जमैका टलवाह, 7.कराची किंग्स, 8.कोलकाता नाइट राइडर्स, 9.लाहौर कलंदर्स, 10. लॉयंस, 11.मैटाबेलेलैंड टस्कर्स, 12. मेलबर्न रेनगेड्स, 13.पीसीए मास्टर्स XI, 14. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 15.समरसेट, 16.स्टैनफोर्ड सुपरस्टार्स, 17. सिडनी थंडर 18. वेस्ट इंडियंस, 19. वेस्टइंडीज, 20. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया)

टी-20 करियर में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बैट्समैन

1. क्रिस गेल (2005-17): 290 मैच, 285 पारी, 10074 रन, 18 शतक

2. ब्रेंडन मैक्कुलम (2005-17): 272 मैच, 267 पारी, 7596 रन, 7 शतक

3. ब्रैड हॉग (2003-17): 270 मैच, 256 पारी, 7338 रन, 2 शतक

4. डेविड वॉर्नर (2007-17): 227 मैच, 226 पारी, 7156 रन, 5 शतक

5. कीरोन पोलार्ड (2006-17): 363 मैच, 326 पारी, 7087 रन, 0 शतक

गेल का महारिकॉर्ड: टी-20 में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बैट्समैन बने

क्रिकेट के लिए 18 अप्रैल खास दिन

1986 – मियांदाद ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर पाक को जिताया

1992 – दक्षिण अफ्रीका ने क्रिकेट में वापसी की

1994 – टेस्ट क्रिकेट में लारा ने 375 रनों की पारी खेली

2008 – आईपीएल के पहले ही मैच में ब्रेंडन मैक्कुलम ने 158* रन बनाए

2017 – गेल ने टी-20 में 10000 रन पूरे किए

गेल की जिंदगी में सबसे खास ‘लुकास’ 

यह जानकर आपको हैरानी होगी कि क्रिस गेल अपनी हर सफलता का पूरा श्रेय लुकास को देते हैं। गेल कहते हैं अगर लुकास नहीं होते तो मुझे पता नहीं कि मैं आज कहां होता। हो सकता है सड़क पर होता। जी हां लुकास एक क्रिकेट क्लब है।

इस क्रिकेट क्लब की स्थापना साल 1895 में की गई थी और तब इसका नाम जमैका क्रिकेट क्लब था। पर जमैका दौरे के दौरान इंग्लैंड टीम के कैप्टन रोबर्ट स्लेड लुकास ने इस क्लब के लिए क्रिकेट से संबंधित कई इक्यूपमेंट दिए। लुकास के इस योगदान के लिए साल 1898 में क्लब का नाम लुकास क्रिकेट क्लब कर दिया गया।

धड़कन की बीमारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिस गेल को एक ऐसा डिस्ऑर्डर था, जिसकी वजह से उनकी धड़कनों की तालमेल बिगड़ जाती थी। गेल को इसकी वजह से कई बार क्रिकेट से लंबी छुट्टी लेनी पड़ी।

पहले ही बॉल पर छक्का
साल 2012 में क्रिस गेल पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिसने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार पहले ही बॉल पर छक्का लगा दिया हो।

पार्टी है पसंद
क्रिकेट के मैदान पर जमकर मेहनत करना और मेहनत का परिणाम आने पर पार्टी, क्रिस गेल की सोच कुछ ऐसी ही है। गेल को पार्टीज खूब पसंद हैं और क्रिकेट के मैदान पर भी उन्हें कई बार डांस करते देखा जा चुका है। क्रिकेट फील्ड में उनका मशहूर गंगनम स्टाइल कौन भूल सकता है।

नर्म दिल हैं गेल
IPL मैच के दौरान क्रिस गेल ने छक्का मारा और गेंद एक छोटी सी बच्ची को लग गई, जिसकी वजह से उसकी नाक टूट गई। गेल को जब यह बात पता चली तो वो उस बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंच गए।

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़िए अन्य खबरें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now