हनुमानगढ़। जंक्शन में रोड़वेज डिपों में रोड़वेज कर्मचारियों द्वारा शहर की सुख स्मृद्धि, आपसी भाईचारा, यात्रियों की सकुशल यात्रा, दुर्घटना रहित यात्रा, डिपो की आय में वृद्धि की कामना को लेकर 2 दिसम्बर से शुरू श्री अखण्ड पाठ के भोग बुधवार को डाले गये। इस मौके पर प्रातः श्री अखण्ड पाठ के भोग के पश्चात शहर की सुख स्मृद्धि की कामना की अरदास की जिसके पश्चात समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक गणेशराज बंसल व उनकी धर्मपत्नी पूर्व सभापति संतोष बंसल, निवर्तमान सभापति सुमित रणवां, बलराज सिंह दानेवालिया, परमजीत कौर मान, संदीप एमडी ने शिरकत कर क्षेत्र की खुशहाली की अरदास की। उक्त समागम में राजस्थान रोडवेज हनुमानगढ़ डिपो के सारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से डिपो की समृद्धि, आपसी भाईचारा, यात्रियों की सकुशल यात्रा, दुर्घटना रहित यात्रा, डिपो की आय में वृद्धि हेतु श्री अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। भोग के पश्चात आयोजित समागम में कथावाचक बाबा गुरप्रीत सिंह श्रीगंगानगर वाले ने कथा कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर लखबीर सिंह लक्खा, गुरसेवक सिंह पदमपुर, रणधीर पूनिया प्रबंधक वित्त प्रीतम सिंह, जालंधर सिंह, गुरलाल सिंह, रघुवीर सिंह खोसा, रणजीत सिंह , गुलजार सिंह,गुरचरण सिंह, प्रेम सिंह , महेंद्र सिंह ढाबा, जीत सिंह, बलराज सिंह मांन, जगरूप सिंह, केसर सिंह, कुलदीप सिंह, जगदीप सिंह, हरविंदर सिंह पहाड़िया व भारी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































