गुरू गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशाल नगरकीर्तन का आयोजन

166

हनुमानगढ़। रविवार को गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा गुरू गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एक विशाल नगरकीर्तन का आयोजन किया गया। नगरकीर्तन गुरूद्वारा साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया, जिसे शहरभर में भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं और गुरुद्वारा सेवादारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नगरकीर्तन की शुरुआत गुरूद्वारा साहिब से हुई, जहां गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रधान नक्षत्र सिंह ज्वालासिंह वाला और पूर्व प्रधान इन्द्र सिंह मक्कासर ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए अरदास की। अरदास के बाद सेवादारों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात नगरकीर्तन विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शहरभर में निकला, जहां हर स्थान पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और भण्डारे लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। नगरकीर्तन में शामिल भक्ति रचनाएं और शबद कीर्तन ने माहौल को और भी अधिक भव्य बना दिया।
नगरकीर्तन के मार्ग पर धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण था। विभिन्न स्थानों पर सेवादारों द्वारा जगह-जगह लंगर और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। शहरवासियों ने नगरकीर्तन का अभूतपूर्व स्वागत किया और इस आयोजन को धर्म और भाईचारे की मिसाल के रूप में देखा।
हैड़ ग्रंथी प्रीतम सिंह ने बताया कि गुरू गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 4 जनवरी से गुरूद्वारा साहिब में श्री अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया था। इसके भोग का आयोजन 6 जनवरी को टाउन और जंक्शन दोनों गुरूद्वारों में एक साथ किया जाएगा। इसके बाद एक विशाल समागम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें गुरू गोबिन्द सिंह जी के जीवन और शिक्षाओं पर चर्चा की जाएगी।

डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।