भाजपा नगर मंडल हनुमानगढ़ टाउन ने किया हनुमान चालीसा पाठ,  भारतीय सेना की विजय की कामना

36
हनुमानगढ़। पाकिस्तान द्वारा भारत-पाक बॉर्डर पर बार-बार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना के जवानों के साहस, स्वास्थ्य और विजय की कामना करते हुए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हनुमानगढ़ टाउन द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।
यह आयोजन टाउन जंक्शन रोड स्थित प्रसिद्ध इच्छा पूर्ण हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा नेता अमित सहू, मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल और पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा भाव से बजरंगबली के समक्ष हनुमान चालीसा की चौपाइयों का गायन किया और वीर सैनिकों को शक्ति, साहस व विजय प्रदान करने की प्रार्थना की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर हमारी सेना को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हमारी सेना हर बार मुंहतोड़ जवाब देती है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवान हर हाल में देश की सुरक्षा में लगे रहते हैं, और आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
नेता अमित सहू ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि देशप्रेम और सैनिकों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली से यह प्रार्थना की गई है कि वे हमारी सेना को असीम बल और विजय का आशीर्वाद दें।
पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी ने कहा कि जब देश संकट में होता है, तब जनता को केवल सरकार के भरोसे नहीं बैठना चाहिए, बल्कि अपनी श्रद्धा, एकता और समर्थन के माध्यम से भी देश के जवानों का मनोबल बढ़ाना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा नेता अमित सहु, मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, पार्षद रमेश पेंटर, जुगल स्वामी, भगवानाराम सैन, अशोक, राजपाल, सुशील सोनी, बलवीर सिंह, जुगल गॉड, हिमांशु महर्षि, प्रभु जांगिड़, अश्वनी डुमरा, सिद्धार्थ भार्गव, भगवान सिंह खुडी, कृष्ण तायल, ओम शर्मा, मदन पुनिया, विनोद लुगरिया, राजकुमार भानु सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और मंदिर श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने राष्ट्र और सेना की सलामती के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की और बजरंगबली से आशीर्वाद मांगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।