आज से क्या सस्ता, क्या मंहगा? 1 जुलाई से बदल गए हैं ये 5 नियम

546

हर महीने की पहली तारीख से कई नियमों में बदलाव होता है। आज जुलाई माह (Rules Change July) की पहली तारीख से भी ऐसे ही कई नियमों में हुआ बदलाव लागू होगा। चलिए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से बदलाव है जो सीधा आपको प्रभावित कर सकते हैं।

पैन कार्ड में बदलाव: सरकार ने पैन कार्ड नियमों में बदलाव किया है। 1 जुलाई 2025 से पैन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। आपके पास आधार नहीं है, तो पैन कार्ड नहीं बनवा सकेंगे।

गैस सिलेंडर की कीमत: आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹58.50 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत घटकर ₹1665 हो गईं। पहले ये ₹1723.50 में मिल रहा था। मुंबई में यह ₹58 घटकर ₹1616.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1674.50 थे।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 34 मौतें, मलबे से 31 शव निकाले गए

शहर नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
दिल्ली ₹1665.00 ₹1723.50 ₹58.50
कोलकाता ₹1769.00 ₹1,826.00 ₹57
मुंबई ₹1616.50 ₹1,674.50 ₹58
चेन्नई ₹1823.50 ₹1881.00 ₹57.50


UPI पेमेंट में बदलाव: 
NPCI ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत UPI पेमेंट करते वक्त यूजर को सिर्फ अल्टीमेट बेनिफिशियरी यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा। QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे। ये नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू करने को कहा था ।

रेलवे का सफर मंहगा: रेल का सफर आज से महंगा हो गया है। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे के सामने बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

बिना आधार के अब टिकट बुक नहीं: अब तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक है। जुलाई से ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण जरूरी होगा, जो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा। रेलवे एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

GST:  जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में देरी या गलतियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जीएसटीआर-3बी फॉर्म बिना संशोधन वाला होगा। यानी इसमें टैक्स विवरण जीएसटीआर-1, 1ए से स्वतः भर जाएगा और करदाता खुद संशोधित नहीं कर सकेंगे। बदलाव कर व्यवस्था में पारदर्शिता के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।