जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने वृक्षारोपण कर मनाया हनुमानगढ़ स्थापना दिवस

469

– जिला स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को हनुमानगढ़ जिला स्थापना दिवस पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विकास के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने का संदेश देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष मक्कासर रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय गोंद ने की। वक्ताओं ने जिले के 31 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हनुमानगढ़ ने पिछले तीन दशकों में उल्लेखनीय प्रगति की है, और आने वाले वर्षों में यह जिला और अधिक विकास की ओर अग्रसर होगा।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय गोंद ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले का निर्माण 12 जुलाई 1994 को किया गया था और यह दिन जिले के हर नागरिक के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि विधि प्रकोष्ठ द्वारा इस दिन को वृक्षारोपण कर मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से विकास हो रहा है, उतनी ही जिम्मेदारी हम सभी की बनती है कि हम प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनें और पेड़-पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करें।
मुख्य अतिथि मनीष मक्कासर ने भी सभी को जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वृक्षारोपण जैसे रचनात्मक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज और पर्यावरण के हित में सदैव सकारात्मक कार्यों के लिए तत्पर रही है। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लें।
कार्यक्रम में विनोद गुरुसर , लक्की टाऊन, राजकुमार, संदीप सिहाग झांबर, कृष्ण स्वामी, प्रदीप बिर्ट, अंकुश सहारण, विनोद जिनागल, खुशी अमलानी, बंशी खन्ना, धर्मेंद्र बजाज, पुरखाराम अन्य कार्यकर्ता, अधिवक्ता वर्ग तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर जिले की खुशहाली और पर्यावरण संरक्षण की कामना की। अंत में सभी को पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।