हैदराबाद स्थित फार्मा कंपनी लॉरियस लैब्स (laurus labs share price) के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के तिमाही नतीजे आने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर ने 52 हफ्ते का नया उच्चतम स्तर छू लिया। कंपनी ने जून तिमाही (Q1 FY26) में 163 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही में केवल 13 करोड़ रुपये था। यानी मुनाफे में 1185 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी के मुताबिक, यह उछाल उसकी CDMO (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन) सेवाओं और जेनेरिक दवाओं के कारोबार में बेहतर प्रदर्शन के चलते आया है। खासतौर पर जीन थेरेपी, एंटीबॉडी ड्रग कंजुगेट्स और माइक्रोबियल फर्मेंटेशन जैसी अत्याधुनिक सेवाओं ने राजस्व में अहम योगदान दिया है।
सोमवार को कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में ही करीब 4 फीसदी चढ़कर 860 रुपये के आसपास पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। बीते एक महीने में लॉरियस लैब्स के शेयरों में 24.5% तक की तेजी दर्ज की गई है, जो बाजार के अन्य प्रमुख सूचकांकों से कहीं बेहतर प्रदर्शन है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

तकनीकी विश्लेषण की बात करें तो कंपनी का शेयर अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे इसमें आगे और तेजी की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के CDMO बिजनेस की दीर्घकालिक स्थिरता को लेकर सतर्क रुख अपनाया है, लेकिन फिलहाल कंपनी के बेहतर नतीजों और सकारात्मक ट्रेंड ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































