अंगदान को प्रोत्साहित करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम :-

140

दिनांक 31 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय अंग व उत्तक प्रत्या रोपण संगठन द्वारा सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में  लोगों को अंगदान के प्रति जागरुक करने हेतु अभियान के क्रम में आज जंक्शन की मेडिकल टीम की डॉक्टर पूजा ने बताया कि आज इसी क्रम में हमने टाउन के सरस्वती कान्वेंट स्कूल में जाकर विद्यार्थियों व अभिभावकों को अंग दान के लिए प्रेरित करने हेतु जागृत करने के लिए शपथ दिलाई। जिसमें स्कूल के 200 विद्यार्थी व 51 अभिभावकों ने शपथ ग्रहण की। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुनील बेनीवाल ने बताया की अंगदान ऐसा संकल्प है जो मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन बचाने का अवसर देता है । हम सभी को इस अभियान से जोड़कर समाज में नई सोच पैदा करनी चाहिए ताकि आमजन को प्रेरणा मिले हर नागरिक को चाहिए कि इस नेक संकल्प में सहभागी बने। इस कार्यक्रम में आमजन को प्रोत्साहित करते हुए व लोगों में जागरुकता फैलाने हेतु हनुमानगढ़ जंक्शन के मेडिकल कॉलेज के डा. सुनील बेनीवाल ,डॉक्टर पूजा, डॉ दीपक  के साथ डॉक्टर रजत पारीक , महक गर्ग व मनोज सरावगी ने भी जागरुकता फैलाने हेतु शपथ ग्रहण की ।  स्कूल के बच्चों  ने डाक्टर्स द्वारा पूछे गए प्रश्नों का बड़ी तत्परता से उतर दिया। स्कूल के होनहार विद्यार्थी भव्य तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति की देह 8 व्यक्तियों को जीवनदान प्रदान कर सकती है। बच्चों ने  डॉक्टर्स से कुछ भ्रम फैलाने हेतु जो प्रचार किया जाते हैं ,उनके बारे में पूछा । तो डॉक्टर दीपक ने बताया कि मृत्यु के उपरान्त बिना परिजनों की मर्जी के अंग नहीं लिए जाते हैं। एकबार अंगदान या संकल्प करने के बाद अगर किसी कारणवश आप इसे न करना चाहे तो यह शपथ रद्द भी कर सकते है। स्कूल के सभी बच्चों ने अपने माता पिता को जागरूक करने का संकल्प लिया । सभी अध्यापकों ने भी अपने परिवार जनो को प्रेरित कर संकल्प करने का जिम्मा लिया । स्कूल के प्राचार्य ने आए हुए डॉक्टर्स की टीम का तहेदिल से स्वागत व आभार व्यक्त किया । स्कूल के व्यवस्थापक राजेश दादरी ने भी कहा कि अंगदान एक ऐसा संकल्प है , जो हमें मृत्यु के बाद भी किसी का जीवन बचाने का अवसर देता है। हम सभी को इस अभियान से जुड़ कर एक नई सोच को बढ़ावा देना चाहिए ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।