लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात कर क्षेत्र के सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की

379

हनुमानगढ़ I भाजपा नगर मंडल मंत्री एवं नगर संयोजक अर्जुन विमल ने शुक्रवार दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात कर क्षेत्र के सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की I विमल ने ओम बिड़ला के समक्ष एस सी एसटी समाज की वंचित जातियों को आरक्षण का लाभ दिलवाने के लिए आरक्षण का वर्गीकरण करने,प्रदेश मे काफी लंबे समय से लंबित पड़ी सफाई कर्मचारियों की भर्ती को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करवाने,उक्त भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने,आगामी नगर निकाय पंचायती राज सहित विधानसभा चुनाव में वाल्मीकि समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलवाने सहित अन्य मुद्दो पर विस्तार से चर्चा की I लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने उक्त समस्याओं का जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया I अर्जुन विमल ने इस संबंध में केंद्रीय सामाज कल्याण मंत्री रामदास अठावले,राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि से भेंट करते हुए उक्त समस्याओं का समाधान जल्द करवाने का आग्रह किया  I

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।