Breaking: बिहार में हाई अलर्ट, नेपाल के रास्ते 3 पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ, देखिए तस्वीर

556

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Pakistani Terrorists) से पहले बड़ी सुरक्षा चुनौती खड़ी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकवादी बिहार में घुसे होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों की तस्वीरें और नाम जारी करते हुए सभी जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है।

जारी जानकारी के अनुसार, पकिस्तान के रावलपिंडी निवासी हसनैन अली, उमरकोट निवासी आदिल हुसैन और बहावलपुर निवासी मोहम्मद उस्मान की पहचान की गई है। तीनों आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं।

खुफिया इनपुट के अनुसार, इन आतंकियों का मकसद बिहार में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना हो सकता है। हालांकि, अब तक किसी आधिकारिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि ये आतंकी अररिया जिले से राज्य में दाखिल हुए होंगे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

ये भी पढें: Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, अबतक 32 की मौत कई लापता

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

खबर है कि तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही काठमांडू पहुंच गए थे। वहां से पिछले सप्ताह बिहार में घुसे हैं। इन आतंकवादियों के द्वारा देश के किसी हिस्से में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की आशंका भी जाहिर की गई है।

कैसे आते हैं आतंकी नेपाल के रास्ते भारत
इससे 3 महीने पहले मई में 20 दिनों में 18 संदिग्ध बिहार में घुसे थे। इनमें एक खालिस्तानी भी पकड़ाया था। बिहार नेपाल से 729 किमी लंबी बॉर्डर साझा करता है। बिहार के 7 जिले नेपाल बॉर्डर से लगे हुए हैं। यहीं से घुसपैठ होती है, क्योंकि पूरी बॉर्डर खुली है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।