शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने मुंह में बम डालकर प्रेमिका की कर दी हत्या, जानें पूरा मामला?

669

कर्नाटक के मैसूर से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। यह मामला सिर्फ एक प्रेम संबंध की असफलता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इतना भयावह मोड़ ले लिया कि जिसने भी सुना, सन्न रह गया। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2025 (Mysore Murder Case) को सालिग्राम के एक लॉज में सिद्धराजू नामक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका दर्शिता को मौत के घाट उतार दिया।

वारदात को अंजाम देने का तरीका इतना विचलित करने वाला था कि जांच अधिकारियों तक को हैरान कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने महिला को कमरे में बुलाया, उसे बेबस करने के लिए पहले उसके हाथ बांधे और फिर उसके मुंह में विस्फोटक रखकर धमाका कर दिया। इस विस्फोट में दर्शिता की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गैस सिलेंडर फटने से जली है, जानिए अस्पताल ने क्या बताया?

घटना कैसे हुई?
पुलिस के अनुसार, सिद्धराजू और दर्शिता सालिग्राम स्थित एक लॉज में ठहरे थे। चेक-इन के समय उसने खुद को महिला का पति बताया। बाद में वह खाना लाने के बहाने बाहर गया और लौटकर कर्मचारियों को कहा कि कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा। जब लॉज स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर दर्शिता का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें थीं।

जांच में सामने आया है कि सिद्धराजू, विवाहित होने के बावजूद, दर्शिता से शादी करना चाहता था। लेकिन महिला ने शादी से इनकार कर दिया। इसी गुस्से में आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया।

ये भी पढ़ें: 16 दिन में 60 हत्याएं, हर महीने 229 लाशें, हैरान कर देने वाले हैं Bihar में Crime के आंकड़े

विस्फोटक से मौत
प्रारंभिक जांच में पुलिस को कमरे से दो मीटर लंबा बिजली का तार मिला। पहले सिद्धराजू ने दावा किया कि महिला की मौत बिजली के करंट से हुई है, लेकिन फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि मौत विस्फोटक ब्लास्ट के कारण हुई। आशंका है कि आरोपी ने घरेलू सामान की मदद से विस्फोटक तैयार किया और महिला के मुंह में रखकर विस्फोट किया।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

आरोपी ने किया कबूल
पुलिस ने आरोपी को मौके से ही हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान सिद्धराजू ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोटक कहां और कैसे तैयार किया गया और क्या इस अपराध में कोई और भी शामिल था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।