15वें उपराष्ट्रपति (Vice President Election) के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। संसद में वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस चुनाव में कुल 781 सांसद वोट डालेंगे। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित होंगे। वोटिंग की शुरुआत पीएम मोदी से हुई उन्होंने पहला वोट डाला। जीता उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जगह लेगा। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।
इस बीच, KCR की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा कर लिया है। दोनों पार्टी किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगी। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं।
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, भारत में बिना पासपोर्ट-वीजा रहने की अनुमति, जानिए क्या है नियम?
लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया है। AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि इस चुनाव में वे INDIA के प्रत्याशी को समर्थन करेंगे। YSRCP के 11 सांसदों ने NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का फैसला किया है।
पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

कौन है उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
सी.पी. राधाकृष्णन (C. P. Radhakrishnan), महाराष्ट्र के राज्यपाल और बीजेपी-नेतृत्व वाले NDA के उम्मीदवार, जिन्होंने चार दशकों से ज्यादा राजनीतिक अनुभव और दक्षिण भारत में संगठनकारी ताकत दिखाई है।
बी. सुदर्शन रेड्डी (B. Sudershan Reddy), वरिष्ठ सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, जिन्हें INDIA गठबंधन (विरोधी दलों का समूह) ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्हें न्यायप्रिय व सामाजिक न्याय के समर्थक के रूप में मान्यता मिली है।
कौन बन सकता है उपराष्ट्रपति
एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 427 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, जो बहुमत के 391 के आंकड़े से कहीं ज्यादा है। एक भाजपा नेता ने दावा किया कि एनडीए उम्मीदवार को कम से कम 427 वोट मिलने की उम्मीद है।
लोकसभा में, राधाकृष्णन को 293 वोट मिलने की उम्मीद है और राज्यसभा में उनके पक्ष में 134 वोट पड़ने की संभावना है। वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 354 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें से 249 लोकसभा सदन में और 105 राज्यसभा में हैं।
कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव?
उपराष्ट्रपति पद के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट देते हैं। हालांकि, इसके लिए व्हिप नहीं जारी हो सकती। सभी सांसद पार्टी लाइन पर वोट करें तो एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन के 422 और विपक्ष के रेड्डी के 319 वोट माने जा रहे हैं। ऐसे में राधाकृष्णन की जीत तय है। हालांकि गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग दोनों तरफ से समीकरण बिगाड़ सकती है।
पंचदूत यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें



































