इंस्टाग्राम पर ट्रेंड्स बदलते देर नहीं लगती। हाल ही में 3D AI फिगर का क्रेज़ पूरी तरह छाया हुआ था और अब सोशल मीडिया पर एक नया जुनून दिख रहा है विंटेज साड़ी AI एडिट्स (gemini ai saree photo)। ये एडिट्स बिल्कुल वैसे लगते हैं जैसे 80s और 90s की बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर। इन्हें बनाने के लिए लोग Google Gemini Nano और ChatGPT जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
साधारण फोटो को एआई की मदद से नॉस्टैल्जिक और सिनेमैटिक लुक में बदला जा रहा है। कहीं हवा में उड़ती पीली शिफॉन साड़ी दिख रही है तो कहीं क्लासिक ब्लैक साड़ी पर फिल्मी गोल्डन-आवर लाइटिंग का इफेक्ट। यही मिक्स ऑफ फैशन + पुरानी यादें इस ट्रेंड को वायरल बना रहा है।
विंटेज साड़ी AI एडिट ट्रेंड क्या है?
इस ट्रेंड का कॉन्सेप्ट बेहद आसान है। यूज़र अपनी फोटो को AI टूल में अपलोड करते हैं और खास प्रॉम्प्ट्स डालते हैं। एआई उसी फोटो को बदलकर एक फिल्मी पोस्टर जैसा लुक दे देता है।
- ब्लैक पार्टी-वियर साड़ी में डार्क बैकग्राउंड और ड्रामैटिक शैडोज़।
- व्हाइट पोल्का डॉट शिफॉन साड़ी में हल्की हवा और ग्रेनी टेक्सचर।
- 90s का पोस्टर-स्टाइल ग्रेन + वार्म गोल्डन लाइटिंग।
यह सब देखकर यूज़र्स को अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार्स की झलक मिलती है। यही वजह है कि ये ट्रेंड बेहद तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया Nano Banana ट्रेंड, ऐसे बनाएं अपना 3D मिनी फिगर मुफ्त में
आप भी कैसे ट्राई कर सकते हैं ये AI साड़ी ट्रेंड? अगर आप भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस ट्रेंड को ट्राई करना चाहते हैं तो यह आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- Google अकाउंट से लॉगिन करें – Gemini या ChatGPT खोलें।
- इमेज एडिटिंग मोड चुनें – Gemini पर “Try Image Editing” (Banana आइकॉन) क्लिक करें।
- अपनी फोटो अपलोड करें – सोलो क्लियर फोटो अपलोड करें जिसमें आपका चेहरा साफ दिखे।
- वायरल प्रॉम्प्ट डालें – इंस्टाग्राम पर शेयर हो रहे प्रॉम्प्ट्स कॉपी-पेस्ट करें।
- एडिट सेव करें – कुछ ही सेकंड में आपका विंटेज बॉलीवुड-स्टाइल लुक तैयार हो जाएगा।

ये हैं सबसे वायरल प्रॉम्प्ट्स, ईमेज बनाने के लिए करें यूज
ब्लैक साड़ी प्रॉम्प्ट
“Convert this person into a retro vintage grainy but bright image, black party-wear saree, 90s film aesthetic. She is standing against a solid, deep wall with dramatic shadows and contrast, creating a mysterious and artistic atmosphere. The environment feels windy and romanticised. Lighting is warm, with golden sunset tones evoking golden hour glow. The background is minimalist and slightly textured. Her expression is moody, calm, yet subtly happy and introspective.”

व्हाइट साड़ी प्रॉम्प्ट
“Create a 4K HD realistic portrait of a woman in a translucent white polka dot saree with blouse for the reference image. Keep the facial features and smile the same. Small pink flower tucked behind her ear, soft, serene expression, warm light from the right casting a cinematic profile shadow. Pure vintage diva energy.”
रेड साड़ी प्रॉम्प्ट
Convert the uploaded image into a 4K HD portrait. The subject should have long, dark, wavy hair flowing over her shoulders and dressed in a graceful red saree draped over one shoulder with a fitted blouse beneath. She should gaze slightly to her right with a calm, serene expression. The background should be a plain, warm-toned wall lit from the right, casting a soft, defined shadow of her profile and hair. The overall aesthetic should feel retro, minimal, and artistic.
ये भी हैं ट्रेंडिंग प्रॉम्प्ट
Subject draped in an elegant red saree, wavy hair cascading over her shoulders, white flowers tucked behind the ear, warm-toned wall in the background, retro artistic vibe.

Create a retro, vintage-style image with a bright yet grainy finish. The subject is draped in a plain yellow chiffon saree, evoking a 90s Bollywood aesthetic. Her dark brown wavy curls should flow naturally, with a small flower tucked into the hair for a romantic touch. Place her against a minimalist, slightly textured wall, with deep shadows and high contrast to add drama. The lighting should be warm, golden, and reminiscent of sunset, creating a nostalgic glow. Capture a windy, breezy atmosphere, and give her a calm, introspective yet subtly happy expression to complete the cinematic retro mood.
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. इंस्टाग्राम AI साड़ी ट्रेंड क्या है?
यह एक नया वायरल स्टाइल है जिसमें एआई आपकी फोटो को विंटेज बॉलीवुड पोस्टर जैसा साड़ी लुक देता है।
Q2. कौन-से टूल्स इस्तेमाल हो रहे हैं?
ज्यादातर लोग Google Gemini और ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ क्रिएटर्स MidJourney और Stable Diffusion भी ट्राई कर रहे हैं।
Q3. क्या हर कोई इसमें हिस्सा ले सकता है?
हां, कोई भी इस ट्रेंड को ट्राई कर सकता है। बस AI इमेज एडिटर और सही प्रॉम्प्ट चाहिए।
Q4. साड़ी ही क्यों चुनी गई?
साड़ी हमेशा से नॉस्टैल्जिया, ग्लैमर और फिल्मी पोस्टर जैसी फीलिंग्स देती है। इसलिए AI एडिट्स के लिए ये सबसे बेस्ट आउटफिट साबित हो रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































