भटनेर प्रीमियर लीग बनेगी रोगियों को टीबी मुक्त करने में सहयोगी

175

– सामाजिक सरोकार शृंखला में इस साल निक्षय मित्र बनकर भटनेर किंग्स क्लब छह रोगियों को करेगा पोषण किट वितरित – आशीष विजय
– बीपीएल सीजन- 6 की तैयारियां पूरी, आयोजन 28 से
हनुमानगढ़। 
भटनेर किंग्स क्लब हनुमानगढ़ की क्रिकेट का महाकुंभ कहलाने वाली वार्षिक भटनेर प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन – 6  का आयोजन 28 सितम्बर से शुरू हो रहा है। लीग का यह छठा संस्करण 2 अक्टूबर तक खेला जाएगा। सामाजिक सरोकारों की शृंखला में इस साल आपसी सहयोग से एकत्र राशि में से टीबी रोगियों को सहयोग कर देश को टीबी रोग से मुक्त करने में भागीदारी निभाई जाएगी। इसके तहत भटनेर किंग्स क्लब निक्षय मित्र बनकर छह टीबी रोगियों को छह माह तक पोषण किट मुहैया करवाएगा।
लीग के आयोजन को लेकर क्लब की मंगलवार को हुई बैठक में सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। साथ ही मैचों की रूपरेखा, दर्शकों और अतिथियों की सूची तथा प्रतियोगिता संचालन संबंधी व्यवस्थाओं पर भी अंतिम मुहर लगाई गई।
समिति संरक्षक आशीष विजय व अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने बताया कि 28 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक रोजाना छह-छह मैच खेले जाएंगे, जबकि 2 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला होगा। इस बार प्रतियोगिता में 12 टीम हिस्सा लेंगी और सभी मैचों में दर्शकों को शानदार क्रिकेट का आनंद मिलेगा। लीग में आशीष एंड मनप्रीत वॉरियर्स, कुलभूषण एंड खुशनीत 11 स्टार, सतनाम एंड गोरु मास्टर्स, सत्ती एंड गौरव राइजिंग स्टार्स, कपिल एंड सुनील टाइगर्स, गुरप्रीत एंड योगेश किंग्स, गिल्होत्रा एंड संदीप स्मैशेज, विशाल एंड प्रगट हार्ड हिटर्स, राज एंड काकू फायर बड्र्स, हरि एंड अनिल लाइन्स, जैकी एंड महक ब्लैक पेंथर्स तथा अजय एंड करण ब्लास्टर्स टीम हिस्सा लेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।