बच्चों ने बांटी खुशियां :- नन्हें मुन्नों ने त्याग व सहयोग की भावना से जरूरतमंदों में खिलौने व पाठ्य सामग्री का किया वितरण

119

हनुमानगढ़। समाज में सहयोग की भावना विकसित करने और बच्चों को दूसरों की मदद के महत्व से जोड़ने के उद्देश्य से सहयोग शक्ति फाउंडेशन और द सांता किड्स स्कूल ने एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों व परिवारों को खिलौने, कपड़े, बर्तन, खाने की सामग्री व पाठ्य सामग्री वितरित की गई। खास बात यह रही कि इस सहयोग सामग्री को बच्चों ने स्वयं अपने घरों से एकत्रित कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया।
कार्यक्रम का आयोजन टाउन की अयोध्या नगरी में किया गया, जहां वातावरण बच्चों की मासूम मुस्कान और जरूरतमंद परिवारों की दुआओं से गूंज उठा। बच्चों ने न सिर्फ अपने हाथों से सामग्री वितरित की, बल्कि सेवा की सच्ची मिसाल भी पेश की। धर्य बाघला, इनायशा मिढ़ा, हिनाया गर्ग, लविका काठपाल, प्रिशा गर्ग, स्नेहिल, माधव सहित कई नन्हें प्रतिभागियों ने पूरे मन से इस कार्य में योगदान दिया।
फाउंडेशन की निदेशक प्रेरणा पाहुजा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में त्याग, सहयोग और मानवता की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यदि बचपन से ही बच्चों को सेवा और मदद का संस्कार दिया जाए तो वे बड़े होकर समाज के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।