Weather Update: उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद तबाही का मंजर, 17 लोगों के शव मिले

1099

उत्तर भारत के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में हैं। रविवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बारिश की वजह से कम से कम 31 लोगों की मौत गई जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। आपदा प्रबंधन के सचिव एस ए मुरुगेसन ने बताया कि उत्तरकाशी के मोरी तहसील में बादल फटने से 17 लोगों की मौत हो गई है।

राहत और बचाव कार्य चल रहा है। इससे पहले सोमवार को वित्त सचिव अमित नेगी, महानिरीक्षक (आईजी) संजय गुंज्याल और उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) आशीष चौहान ने अरकोट में हालात का जायजा लिया।

यमुना और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण अब दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसके बाद इन सभी राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यमुना नदी में हथिनी बैराज से 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हरियाणा ने सेना को तैयार रहने को कहा है। फिलहाल बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं।