पश्चिम बंगाल की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मृतकों की संख्या 6 और बढ़ने की आशंका

0
182
प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम बंगाल (west bengal) के दत्तापुकुर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है।

पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट सुबह करीब 10 बजे हुआ। हादसा कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दूर नीलगंज के मोशपोल में हुआ। हादसे के वक्त कई लोग कारखाने में काम कर रहे थे।

पुलिस ने अब तक पांच शव मिलने की पुष्टि की है। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। इसके पहले मई में पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में इसी तरह के विस्फोट में 12 लोग मारे गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री अवैध रुप से कार्यरत थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।