National Film Awards 2018: श्रीदेवी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

0
566

नई दिल्ली: भारत सरकार की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज ऐलान करते हुए बताया है कि फीचर फिल्म ‘मॉम’ के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। रवि उद्यावर के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में श्रीदेवी ने एक मां का किरदार निभाया था।

फिल्म में उनके किरादर का नाम देवकी साराभाई था जो अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय का बदला लेती है। 7 जुलाई 2017 को 4 भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को 63वें फिल्म फेयर अवॉर्ड में 6 नॉमिनेशन्स मिले थे।

भले ही श्रीदेवी 24 फरवरी, 2018 को इस दुनिया से रुखसत हो गईं लेकिन अपने काम के चलते आज भी उन्हें मिलने वाले सम्मान और अवॉर्ड्स का सिलसिला यूं ही जारी है। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकरों और निर्देशकों को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।

पकंज त्रिपाठी: फिल्म ‘न्यूटन’ में शानदार अभिनय के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।यह फिल्म छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में फ्री ऐंड फेयर चुनाव करवाने के विषय पर आधारित है। फिल्म में उन्होंने एक असिस्टेंट कमांडेंट आत्मा सिंह का किरदार निभाया है।

दिव्या दत्ता: फिल्म ‘इरादा’ के लिए अभिनेत्री दिव्या दत्ता को बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का अवॉर्ड के नाम का ऐलान हुआ है।इस फिल्म में दिव्या ने पॉलिटिशन का किरदार निभाया है जो फिल्म की खलनायिका है। प्रदेश की भ्रष्ट मुख्यमंत्री के रोल में इस फिल्म में दिव्या दत्ता ने अपने किरदार को बखूबी से निभाया है।

विनोद खन्ना: दिवगंत अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के नेशनल फिल्म अवॉर्ड के लिए चुना गया है। पिछले साल 27 अप्रैल को विनोद खन्ना का कैंसर के कारण 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।विनोद खन्ना ने 1968 में ‘मन का मीत’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी और उनकी आखिरी फिल्म 2007 में आयी ‘रिस्क’ थी।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड की पूरी लिस्ट पर…

बेस्ट हिंदी फिल्म- न्यूटन

बेस्ट पॉपुलर फिल्म (एंटरटेनमेंट)- बाहुबली: द कन्क्लूजन

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन-  अली अब्बास मोगल (बाहुबली- द कन्क्लूजन)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- बाहुबली- द कन्क्लूजन

स्पेशल मेंशन अवॉर्ड- पंकज त्रिपाठी (न्यूटन)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शाशा तिरूपति (मलयालम)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- दिव्या दत्ता (फिल्म इरादा)

बेस्ट डायरेक्शन- भयानकम (मलयालम फिल्म)

बेस्ट एक्ट्रेस- श्रीदेवी (मॉम)

बेस्ट एक्टर- रिद्धि सेन (बंगाली फिल्म नगर कीर्तन)

बेस्ट कोरियोग्राफर- गणेश आचार्य (टॉयलेट- एक प्रेम कथा)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- ए आर रहमान

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड- दिवंगत विनोद खन्ना

बेस्ट उड़िया फिल्म- Hello Arsi

बेस्ट तेलुगू फिल्म- गाजी

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- Hebbettu Ramakka

 बेस्ट मराठी फिल्म- कच्चा लिंबू

नरगिस दत्त अवॉर्ड (फीचर फिल्म)- ठप्पा (निपुण धर्माधिकारी)

बेस्ट चाइल्ड फिल्म- म्होरक्या

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें