मंगल ग्रह आज बदलेगा अपनी चाल, इन दो राशियों को होगा भरपूर लाभ

0
785

मकर राशि में विचरण कर रहा मंगल ग्रह मंगलवार अपनी चाल बदलेगा। रात 2:35 बजे वक्री होगा। एक माह वक्री रहेगा। फिर 27 अगस्त शाम 7:35 बजे मंगल मार्गी होगा। मंगल का वक्री चाल चलना किसी बड़े परिवर्तन की सूचना देना है। वहीं, मंगल के साथ कई ग्रहों की दृष्टि और कई ग्रहों के संयोग के योग से मौसम में अचानक परिवर्तन, बाजार में उलटफेर और विभिन्न राशियों के जातकों को प्रभावित करेगा।

मंगल पर वर्तमान में बुध, शुक्र व राहू की दृष्टि है। इन ग्रहों की दृष्टि और मंगल के चाल परिवर्तन से धातु आदि में तेजी का रुख रहेगा। लोहा, तांबा, पीतल, चांदी व सोने आदि के भाव में तेजी आ सकती है।

सूर्य-मंगल का षड़ाष्टक योग, होगी अच्छी बरसात
सूर्य और मंगल आपस में षड़ाष्टक योग भी बना रहे हैं। इससे बाजार में खाद्य सामग्री पर मंदी का दौर आने की संभावना भी है। वहीं, यह योग अच्छी बरसात का संकेत दे रहा है। शनि और मंगल का द्विदादश योग प्रशासन क्षेत्र में बड़ा बदलाव करा सकता है। यह अचानक मौसम में भी बड़ा परिवर्तन कराएगा। कई स्थानों पर बाढ़, भूकंप आदि आपदाओं का अंदेशा है। वहीं, कई स्थानों पर वर्षा और ओलावृष्टि से नुकसान आशंका भी बन सकती है।

यह रहेगी स्थिति
मंगल 6 नवंबर तक रहेगा मकर राशि में
मंगल 2 मई को मकर राशि में प्रवेश किया था। मकर में 6 नवंबर तक रहेगा। 6 नवंबर को सुबह 6:21 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।

राशियों के अनुसार जातकों पर असर
मेष : उत्साह व राहत और परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृष : विवाद समाप्त, नई योजना लाभदायक रहेगी।
मिथुन : लेन-देन में सावधानी व उधार से बचे।
कर्क : विवाद बढ़ेगा, वाणी पर संयम रखें, धैर्य से कार्य करें।
सिंह : नए संपर्क लाभदायक, अनुकूल स्थिति, व्यापार में लाभ मिलेगा।
कन्या : वाहन चलाने में सावधानी बरतें, कार्य में अवरोध।
तुला : सरकारी मामलों में सफलता, धन लाभ उत्तम, सभी का सहयोग।
वृश्चिक : खर्च अधिक, हर कार्य सावधानी से करें।
धनु : स्थिति लाभदायक, वाणी पर संयम रखें, स्वास्थ्य में परेशानी।
मकर : व्यापार में लाभ लेकिन शत्रु और विरोधी परेशान करेंगे।
कुंभ : सतर्क रहकर कार्य करें, तनाव बना रहेगा।
मीन : व्यापार में लाभ, शुभ समाचार, धन लाभ।

ये भी पढ़े:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं