AAP की जीत के साथ सोशल मीडिया पर छा गया ये ‘नन्हा केजरीवाल’

0
1619

दिल्ली के व‍िधानसभा चुनाव (Delhi Election2020) पर‍िणाम के रुझानों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बन रही है। अरविंद केजरीवाल (Arwind Kejriwal) की अगुवाई में आम आदमी पार्टी 63 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सिर्फ 7 सीटों पर अटकी हुई है। अभी तक के रुझानों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

AAP की सरकार बनने से सोशल मीड‍िया पर र‍िएक्शनों की बाढ़ सी आ गई है। इन सबके बीच ट्व‍िटर पर एक फोटो बहुत जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। ज‍िसमें आंख में चश्मा लगाए और गले में मफलर लपेटे ‘ छोटा केजरीवाल’ नजर आ रहा है।

यह ‘छोटा केजरीवाल’ अव्यान तोमर है। दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाले राहुल तोमर के बेटे अव्यान तोमर की उम्र एक साल है। 2015 में अव्यान की बहन फेयरी तोमर भी नन्हीं ‘अरविंद केजरीवाल’ बन चुकी हैं। तब अरविंद केजरीवाल और पार्टी में रहे कुमार विश्वास ने अव्यान की बहन के साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई थीं। अव्यान तोमर के पिता राहुल तोमर पेशे से व्यापारी हैं और अन्ना आंदोलन के समय से ही अरविंद केजरीवाल के बड़े फैन रहे हैं।

अपने बेटे को इतना प्यार देने के लिए दिल्लीवसियों का तहे दिल से शुक्रिया। आज दिल्ली वालों ने एक नई राजनीति को जन्म दिया “काम की राजनीति”। ये भारत माता की जीत है। जय हिंद। pic.twitter.com/q5xP8ytYvc


आपको बता दें, अपनी जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता का अभिवादन किया। ‘आप’ की जीत के बाद दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर से अरविंद केजरीवाल ने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हुए कहा कि दिल्लीवालों ने गजब कर दिया। दिल्लीवालों आई लव यू कहा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये केवल दिल्ली नहीं बल्कि भारत माता की जीत है। ये नई तरह की राजनीति है, सभी दिल्ली वासियों का शुक्रिया अदा करता हूं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने आम आदमी पार्टी पर तीसरी बार भरोसा किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..