न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराकर भारत लौटे इरफान खान, सामने आई पहली तस्वीर

4947
23767

मुम्बई: अभिनेता इरफान खान की पिछले कुछ महीनों से ही उनके भारत लौटने की खबरें सामने आ रही थीं। जिसके बाद एक्टर अब भारत लौट आए हैं। काफी लंबे वक्त से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज लंदन में करवा रहे थे जिसके बाद एक्टर अब मुंबई लौट आए हैं। इरफान खान को आज मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां वो कैमरे से अपने आप को छुपाते नजर आए।

एयरपोर्ट पर इरफान मिलिट्री पैंट्स, वाइट-पिंक शर्ट और हैट में नजर आए। उन्होंने चेहरे को छिपाने के लिए कपड़ा भी बांध रखा था। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि इरफान क्या इलाज करवाकर भारत लौट आए हैं या किसी कारण उन्हें आना पड़ा है।

आपको बता दें, इरफान खान पिछले 6 महीनों से लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करावा रहे थे। खबर है कि इरफान खान यहां अपनी अगली फिल्म ‘हिंदी मीडियम 2’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वहीं खबर थी की इस फिल्म में इरफान खान के साथ पहले करीना कपूर खान नजर आने वाली थीं।

लेकिन उन्होंने फिल्म में मिल रही कम फीस के चलते इस फिल्म को करने से मना कर दिया। ऐसे में अब खबर है कि इस फिल्म में इरफान खान के साथ राधिका आप्टे नजर आ सकती हैं। हाल ही में कैंसर से लड़कर सोनाली बेंद्रे वापस लौटी हैं। जिसके बाद अब इरफान खान भी वापस लौट आए हैं। वहीं खबर है कि इस फिल्म में राधिका मदान उनकी बेटी का किरदार निभाते नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें:
VIDEO: इन 2 खिलाड़ियों के मास्टरप्लान की वजह से हर सीरीज के मैच में पहनेगी टीम इंडिया आर्मी कैप, जानिए क्या वजह
इन राज्यों में खोले जाएंगे 50 नए केंद्रीय विद्यालय: जावड़ेकर
मध्यस्थता से सुलझेगा अयोध्या विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने तय किए तीन नाम
शिक्षा प्रणाली का बेड़ा गर्क करती नीतियां 
पूर्व राष्ट्रपति का खुलासा, मेरे समय पाकिस्तान जैश की मदद से भारत में बम धमाके करवाता था

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here