#MeToo मुझे पीरियड्स का दर्द था, फिर भी उसने रेप किया

0
680

अमरिका: दुनियाभर में हैशटैग MeToo काफी चर्चा में आ गया है। इस कैंपेन के द्वारा महिलाएं अपने साथ हुए यौनशोषण और उत्पीड़न के बारें में खुलकर सोशल साइट्स पर लिख रही है। इस कैंपेन में हॉलीवुड एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में बनी हुईं। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब हॉलीवुड के मूवी मुगल हार्वी वीनस्टीन पर दर्जनों महिलाओं ने रेप और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

अब एक और महिला ने कहा है कि वीनस्टीन ने उनके साथ हैवानियत की। ये मामला अमेरिका है। महिला का नाम मिमी हलेयी है। महिला ने कहा है कि 2006 में हार्वी वीनस्टीन ने उनका रेप किया। तब उनके पीरियड्स के दिन थे। प्रोडक्शन असिस्टेंट रही मिमी हलेयी ने कहा है कि जब वह अमेरिका के सोहो में स्थिति हॉलीवुड प्रोड्यूसर के घर गईं, तब उनका रेप किया गया।

मिमी ने आगे बताया कि उसने “ना” नहीं सुना और अपने बच्चे के बेडरूम में ले गया। दीवारों पर किड्स पेंटिंग की गईं थी। हार्वी ने यह भी कहा था- “क्या तुम महसूस नहीं करती कि अब हमलोग एक दूसरे के कितने करीब हैं।” मिमी ने इसका जवाब “नहीं” दिया था।

636445532079438818-GTY-866342850-94839733

मिमी ने इस घटना को पुलिस में रिपोर्ट नहीं किया था। तब वीनस्टीन की उम्र 65 साल थी। महिला ने कहा कि वीनस्टीन को रोकने के लिए वह कहती रहीं कि उनके पीरियड्स हैं, लेकिन उन्होंने वैसा ही किया। मिमी ने कहा- मैं ऐसा उस शख्स को भी नहीं करने देती जो मेरा रोमांटिक पार्टनर होता।

Harvery

आपको बता दें #MeToo कैंपेन के जरिए कई लड़कियां और महिलाएं सामने आई है। एक हफ्ते से ज्यादा चलने वाला ये कैंपेन आए दिन ट्विटर पर ट्रेंड करने लगता है।

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now