आदित्य-L1 126 दिनों के बाद लैग्रेंज पॉइंट, 5 साल सूर्य की स्टडी करेगा, जानें L1 अंतरिक्ष में क्या चीज है?

0
142

इसरो का आदित्य-L1 (Aditya L1) स्पेसक्राफ्ट 126 दिनों में 15 लाख किमी की दूरी तय करने के बाद आज यानी 6 जनवरी को सन-अर्थ लैग्रेंज पॉइंट 1 (L1) पर पहुंच गया है। इसरो को बधाई देते हुए,  पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा- भारत ने एक और लैंडमार्क कायम किया है। सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का स्पेसक्राफ्ट आदित्य L1 अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच गया है।

यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम का प्रमाण है। मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं। हम मानवता को फायदा पहुंचाने के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें: Tata ने लॉन्च की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV, जानिए क्यों है खास और कितनी है कीमत?

ये भी पढ़ें: आदित्य L1 ने 11 फिल्टर यूज कर धरती पर भेजी सूरज की पहली तस्वीर, 7 जनवरी को होगा मिशन पूरा

स्पेसक्राफ्ट में 440N लिक्विड अपोजी मोटर (LAM) लगी है, जिसकी मदद से आदित्य-L1 को हेलो ऑर्बिट में पहुंचाया गया। यह मोटर इसरो के मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) में इस्तेमाल की गई मोटर के समान है। इसके अलावा आदित्य-L1 में आठ 22N थ्रस्टर और चार 10N थ्रस्टर हैं, जो इसके ओरिएंटेशन और ऑर्बिट को कंट्रोल करने के लिए जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें: नहीं देखा होगा ऐसा सूरज, आदित्य L1 ने ISRO को भेजी पहली तस्वीर, देखें

L1 अंतरिक्ष में ऐसा स्थान है, जहां पृथ्वी और सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्तियां संतुलित होती हैं। हालांकि L1 तक पहुंचना और स्पेसक्राफ्ट को इस ऑर्बिट में बनाए रखना कठिन टास्क है। L1 का ऑर्बिटल पीरियड करीब 177.86 दिन है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।