दुनिया के सबसे खतरनाक देश में हुआ महिलाओं का फैशन शो, देखें तस्वीरें

0
607

मजार-ए-शरीफ: तस्वीर अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में हो रहे देश के पहले अफगान कल्चरल फैशन शो की है। इसमें युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में रैंप पर उतरीं। इनका उत्साह बढ़ाने के लिए 200 से ज्यादा पुरुष और महिलाएं पहुंचीं। खास बात यह है कि इस तस्वीर में सामाजिक बदलाव की झलक भी मिल रही है।

दरअसल, आतंकवाद और पुरुषवादी समाज की वजह से अफगानिस्तान महिलाओं के रहने के लिहाज से दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। मजार-ए-शरीफ जैसे रिमोट इलाके में फैशन शो में महिलाओं के शामिल होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यहां का समाज इस तरह के आयोजनों में महिलाओं को हिस्सा लेने से रोकता है।

FASHION-AFGHANISTAN

इस इवेंट का मकसद देश में स्थानीय सांस्कृतिक और परंपरागत वेशभूषा को बढ़ावा देना है। कल्चर ग्रुप हकीकी के हैड अजमल हकीकी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल काबुल में इस तरह का शो आयोजित किया था।

Inside Modling

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की तस्वीर युद्ध, दंगे, तालिबान, सुसाइड अटैक और धमाकों से जोड़ कर देखी जाती है। हम शो से साबित करना चाहते हैं कि हमारा 5000 साल पुराना इतिहास है।
INside_0

महिलाओं के लिए दूसरा सबसे बदतर देश है 
महिलाओं के रहने के लिहाज से अफगानिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे असुरक्षित और खतरनाक देश है। यहां 87% महिलाएं अनपढ़ हैं। 70%-80% महिलाओं की 15 से 19 साल की उम्र में शादी हो जाती है। दुनिया में यहां सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा भी होती है।

raj-33979444629439-small

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें