50 के हुए अक्षय- ऐसा रहा खिलाड़ी से भारत कुमार बनने तक का गोल्डन सफर

0
471

मुम्बई: आज अक्षय कुमार का 50 वां बर्थडे हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उनकी 125 से भी ज्यादा फिल्में आ चुकी हैं। पिछले 2 साल की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार का जलवा बरकरार है। उन्होंने एयरलिफ्ट, रुस्तम, हाउसफुल 3, जॉली एलएलबी-2 और टॉयलेट: एक प्रेम कथा जैसी हिट फिल्में दी हैं। चलिए आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उन से जुड़ी कुछ खास दिलचस्प बातें-

जानतें है अक्षय का असली नाम-
अक्षय का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। अक्षय ने 1987 में आई फिल्म ‘आज’ में पहली बार कैमरा फेस किया था। अक्षय एक इंटरव्यू में बताते है कि उनको इस फिल्म में कैरक्टर का नाम इतना पसंद आया कि राजीव से बदलकर अक्षय कर लिया।

किताबों का शौक नहीं अक्षय को-
मीडिया के साथ बातचीत में ट्विंकल खन्ना ने बताया कि अक्षय किताबें नहीं पढ़ते हैं। आपको बता दूं अक्षय ने मेरी लिखी किताबों को बहुत कम पढ़ा है। इसके बावजूद उनका समझ चाहे इंसान को समझने की हो या बिजनेस की काफी बेहतर है।

अक्षय के लिए ट्विंकल की लिखी स्पीच- 
हाल ही में अक्षय कुमार को ‘मैन ऑफ डेकेड’ का अवॉर्ड दिया गया। उस दौरान उन्होंने एक स्पीच भी दी, जिसे पत्नी ट्विंकल खन्ना ने लिखा था। उन्होंने कहा, मेरे ओवरपेड ट्रेनर और अंडर पेड कुक को भी धन्यवाद कहना चाहूंगा, जिनकी वजह से मैं इस ब्यूटी और बॉडी को मेंटेन कर पाया। मैं अपनी वाइफ को भी इसके लिए शुक्रिया कहना चाहूंगा।

ऐसा रहा राजेश खन्ना के साथ पहला दिन- 
कई सालों पहले राजेश खन्ना अपनी बैनर के तले ‘जय शिव शंकर’ फिल्म बना रहे थे। इसके लिए ऑडिशन चल रहा था। अक्षय भी ऑडिशन देने के लिए पहुंचे, लेकिन इस दौरान राजेश खन्ना अपने कामों में इतने बिजी थे कि वे अक्षय से नहीं मिल पाए। सुबह से लेकर शाम तक उनके ऑफिस के बाहर बैठने के बाद अक्षय लौट गए।

अक्षय ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को तोहफे के रूप में अपकमिंग फिल्म ‘गोल्‍ड’ का फर्स्ट लुक जारी किया है। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा है, ‘हर रात के बाद सुबह आती है लेकिन आपके प्यार की वजह से मेरी जिंदगी सुनहरी हो गई है! मेरी उम्र गोल्ड में तब्दील हो रही है और इसके साथ ही पेश है मेरी फिल्म का पोस्टर जो मेरे दिल के बहुत करीब है।

ये फिल्में लेकर आई अक्षय को चर्चा में-

हेराफेरी (2000) मुझसे शादी करोगी (2004) गरम मसाला (2005) फिर हेराफेरी (2006) सिंह इज किंग (2008)  हाउसफुल (2010) हॉलिडे (2014) बेबी (2015)  एयरलिफ्ट (2016)

सोशल इशू:  संघर्ष (1999) माय गॉड (2012) गब्बर इज बैक (2015) जॉली llb 2 (2017) टॉयलेटःएक प्रेमकथा (2017)

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now