18 फरवरी: कम शब्दों में पढ़िए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

18 फरवरी, यहां पढ़ें दिनभर सभी बड़ी खबरें केवल 60 शब्दों में

0
574

1. भारत-पाक सीमा से सटी चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे युद्धाभ्यास के दौरान वायुसेना का निशाना चूकने से जैसलमेर के मोहनगढ़ गांव के मुरब्बे में धमाका हुआ है। धमाका इतना तेज था कि मौके पर पांच बाई पांच का गड्ढा हो गया। धमाके की आवाज कस्बे से तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

2. एसबीआई ने किसानों के खातों से मौसम की जानकारी देने के नाम पर बिना बताए ही 990 रुपये काट लिए हैं। ये हाल पूरे देश का है। पूरे देश में एक करोड़ एक लाख केसीसी धारक किसानों के खातों से 990 करोड़ रुपये काटे गए। इनमें सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश के करीब 6 लाख किसानों के खातों से 60 करोड़ रुपये काटे गए हैं। कृषि शाखा के मुख्य महाप्रबंधक का कहना है कि बैंक ने मौसम की सूचना के नाम पर किसानों से राशि ली लेकिन यह राशि किसानों से सहमति पत्र भरवाकर ली, जबकि कई किसान इससे साफ इनकार कर रहे हैं।

3. मानव संसाधन मंत्रालय (HRD) ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने का ऐलान किया है। यानी की अब स्कॉलरशिप के लिए आपको अपना आधार कार्ड देना होगा। मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस मुताबिक जिन छात्र-छात्राओं के पास आधार नहीं है उन्हें 30 जून तक आधार के लिए एनरॉलमेंट करा लेना होगा। यह नियम जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होगा।

4. गुड्स एंड सर्विसेज टैक्‍स (जीएसटी) के ड्राफ्ट बिल को जीएसटी काउंसिल ने मंजूर कर लिया है। संसद के अगले सत्र में इसे पेश किया जाएगा। राजस्‍थान के उदयपुर में बैठक के बाद वित्‍तमंत्री अरुण जेटली ने बताया कि 4-5 मार्च को काउंसिल की बैठक में सभी अहम बिलों के कानूनी ड्राफ्ट को पेश किया जाएगा।

5. तमिलनाडु में पलानीस्वामी ने विश्वासमत हासिल कर लिया है। उन्हें 122 विधायकों का समर्थन मिल गया है। विश्वास मत साबित करने के दौरान असेंबली में हंगामा जारी रहा। पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने भी वीके शशिकला कैंप के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखने का एलान किया। राज्यपाल से मिलने के बाद एमके स्टालिन द्रमुक विधायकों के साथ मरीना बीच पर गांधी मूर्ति के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठ गये, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मरीना बीच पर सुरक्षा कारणों से धारा 144 लागू कर दिया गया है।

पहले किया किडनैप, फिर बनाया वीडियो और चलती कार से फेंक दी गई ये एक्ट्रेस

5. भाजपा नेता कुलदीप तोमर अपनी पत्‍नी को गोली मारने के बाद से फरार है। जानकारी के अनुसार कहासुनी के बाद तोमर ने पत्‍नी को गोली मार दी। जिसके बाद हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। पत्‍नी को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विश्व की खबरें:

1. खुद पर गुजरी तो पाकिस्तान को थोड़ा होश आया। आतंकी घटनाओं में सौ से ज्यादा लोगों के मारे जाने के बाद ही सही पाकिस्तान ने भारत के गुनहगार हाफिज सईद को आतंकी मान लिया है। उसके चार अन्य साथियों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

Video: 2 साल की प्रेग्नेंसी के बाद महिला ने दिया बकरे को जन्म

2. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पाकिस्तान की संसद सीनेट ने अल्पसंख्यक हिन्दुओं से संबंधित विवाह विधेयक पारित कर दिया। विवाद में रहे इस विधेयक को संशोधन के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस विधेयक के पारित हो जाने से पाकिस्तान में पहली बार हिंदू अल्पसंख्यकों को पहचान मिली है और अल्पसंख्यक होने का अधिकार मिला है।

3. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 150 से अधिक वर्षों तक निष्क्रिय रहने के बाद भारत के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी से एक बार फिर से राख और लावा निकलना शुरू हो गया है। यह जानकारी गोवा स्थित राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्था (एनआईओ) के शोधकर्ताओं ने दी है। ज्वालमुखी के सक्रीय होने से वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है

अन्य जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए

4. रिसर्चर्स ने ऑस्ट्रेलिया के ईस्ट में पानी के नीचे जमीन के एक नए बड़े टुकड़े का पता लगाया है। इसे जीलैंडिया नाम दिया गया है। इसे दुनिया के 8वें कॉन्टिनेंट की मान्यता दी जा सकती है। जीलैंडिया का ज्यादा हिस्सा करीब 94% पानी में डूबा हुआ है।

5. मिस्त्र की रहने वाली दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान का भारत में इलाज चल रहा है। मोटापे की बीमारी से परेशान ईमान का वजन 500 किलोग्राम था लेकिन डॉक्टरों को अब धीरे-धीरे कामयाबी हासिल हो रही है। इमान का वजन 5 दिन में 30 किलो तक कम हो गया है. डॉक्टर इमान का 100 किलो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

ट्रेंडिग खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए

खेल:

रियो ओलंपिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाली पीवी सिंधु अपने सर्वोच्‍च रैंकिंग में पहुंच गयीं हैं। सिंधु वर्ल्‍ड बैडमिंटन रैंकिंग में नंबर पांच में जगह बना ली है। इस स्‍थान पर पहुंचने वाली वो भारत की दूसरी खिलाड़ी भी बन गयी हैं। सिंधु ने पिछले महीने सैयद मोदी ग्रां प्री का खिताब भी अपने नाम किया था

मनोरंजन:

लता मंगेशकर को ‘ब्रांड लॉरिअट’ की ओर से ‘लेजन्डरी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। ब्रांड लॉरिअट अवार्ड विश्व स्तरीय उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों और कंपनियों को दिया जाता है। लता मंगेशकर ने ट्विटर पर पुरस्कारों की तस्वीर के साथ लिखा, ‘मुझे ‘लेजन्डरी अवार्ड-2017 ‘ से सम्मानित करने के लिए ब्रांड लॉरिअट का हार्दिक धन्यवाद।’

सस्ता 4G स्मार्टफोन Swipe Konnect Star भारत में लॉन्च

इस शुक्रवार टिकिट खिड़की पर एक साथ तीन फिल्में रिलीज हुई। इनमें ‘द गाजी अटैक’, ‘इरादा’ और ‘रनिंग शादी’ का नाम शुमार है। तीनों ही फिल्मों की स्टोरी लाइन बिल्कुल अलग है। बावजूद इसके इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जहां तक सवाल ‘द गाजी अटैक’ का है तो फिल्म ने पहले दिन करीब 1.65 करोड रुपए जुटाए हैं।

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो भी कर सकते हैं)