दुनिया की सबसे ऊंची अम्बेडकर की मूर्ति का इनॉगरेशन, जानिए क्या है खासियत

0
313

BR Ambedkar Statue: आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति का इनॉगरेशन किया गया। इसकी ऊंचाई जमीन से 206 फीट है। इस मूर्ति को स्टैच्यू ऑफ सोशल जस्टिस नाम दिया गया है। यह दुनिया की टॉप 50 सबसे ऊंची मूर्तियों की लिस्ट में शामिल होगी।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

इंडिया से बाहर डॉ अम्बेडकर की सबसे ऊंची मूर्ति अमेरिका के वांशिगटन में हैं। पिछले साल 2023 में इसका अनावरण किया गया था, जिसे ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी’ नाम दिया गया। यह मूर्ति 19 फीट ऊंची है और इसे मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है, जिन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति भी बनाई थी।

ये भी पढ़ें: BJP के सत्ता में आते ही राजस्थान के 5000 युवाओं से छिना रोजगार, देखें VIDEO

इससे पहले तेलंगाना में स्थित अंबेडकर की 175 फीट ऊंची मूर्ति सबसे बड़ी मानी जाती थी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्‌डी ने इस मूर्ति का उद्घाटन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- विजयवाड़ा में हमारी सरकार द्वारा बनाया गया अंबेडकर का 206 फीट का महाशिल्पम न केवल राज्य के लिए बल्कि देश के लिए भी एक प्रतीक है।

दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां

मूर्ति
ऊंचाई
1
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
182 मीटर (597 फीट)
2
स्प्रिंग टेंपल बुद्ध
128 मीटर (420 फीट)
3
लेक्युन सेक्क्य
115.8 मीटर (380 फीट)
4
स्टेच्यू ऑफ बिलीफ
106 मीटर (348 फीट)
5
उशिकु दाइबुत्सु
100 मीटर (330 फीट)
6
सेंदाई डेकन्नोन
100 मीटर (330 फीट)
7
गुइशान गुआनिन
99 मीटर (325 फीट)
8
थाईलैंड के महान बुद्ध
92 मीटर (302 फीट)
9
किता नो मियाको पार्क के दाई कन्नन
88 मीटर (289 फीट)
मदर ऑफ ऑल एशिया
88मी (289फीट)
10
द मदरलैंड कॉल्स
85 मीटर (279 फीट)