इस बड़ी वजह के कारण दीपिका पादुकोण करना चाहती हैं रणवीर सिंह से शादी!

0
359

मुम्बई: एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसी साल 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले दोनों के अक्टूबर में शादी करने की खबरें आई थीं और फिर बताया गया कि नवंबर में यह जोड़ा शादी कर सकता है।  हालांकि आपको यह भी बता दें कि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं हुई है।

जहां तक बात वेडिंग डेस्टिनेशन की है तो बता दें कि पहले दोनों के इटली में शादी करने की खबरें आई थीं और अब कहा जा रहा है कि यह कपल या तो इटली या बेंगलुरू में शादी कर सकता है। मालूम हो कि दीपिका पादुकोण के बारे में लगातार यह कहा जा रहा है कि वह शादी के लिए तारीखें फ्री रखना चाहती हैं इसलिए किसी भी प्रोजेक्ट को साइन नहीं कर रही हैं। वहीं रणबीर भी गली बॉय का काम तकरीबन पूरा कर चुके हैं और शायद जल्द से जल्द सिंबा का काम पूरा करने में जुटे हैं, जिसके हाल ही में कुछ पोस्टर तस्वीरें वायरल हुई थी।

‘स्पॉटबॉय’ में छपी खबर के मुताबिक, 10 नवंबर ही वो खास दिन है, जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले दोनों की शादी की तारीख 19 नवंबर तय की गई थी, जो किसी को पसंद नहीं आई।

बंगलुरु में होगी शादी
बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी, दीपिका के होम टाउन बंगलुरु में होगी। इसके बाद मुंबई में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे मौजूद रहेंगे। इसके अलावा खबर तो ये भी है दोनों स्टार्स मीडिया और फैंस से दूर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह दूर विदेश में अपना ब्याह रचा सकते हैं। फिलहाल अभी तक कुछ फाइनल नहीं है लेकिन इतना जरूर कहां जा सकता है कि जब दोनों की शादी की इतनी खबरें आ रही है तो मामला कहीं ना कहीं तक तो फिट है। इससे पहले दीपिका अपनी मां के साथ शॉपिंग करते हुए भी नजर आ चुकी है।

क्यों है दीपिका-रणबीर के नजदीक-
हालांकि कभी दीपिका ने बताया नहीं कि वह अपने परिवार के बाद रणवीर केे इतना नजदीक क्यों है लेकिन रणवीर दीपिका को अपने लिए बेहद खास समझते हैं। वह कभी ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते जब दीपिका को उन्होंने खास या स्पेशल फील करवाया हो। ये सिर्फ अंदाजा है लेकिन बताया जाता है कि जब दीपिका रणबीर कपूर से अलग हुई थी तब वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थी और ऐसा डिप्रेशन जिससे निकलने के लिए उन्हें काफी समय लगा और इसी दौरान रणवीर और दीपिका की नजदीकियां बनी। तब से अब तक रणवीर दीपिका का साया बनकर उनके साथ रहते हैं।

ये भी पढ़े:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं