क्या तीन राज्यों में चलता रहेगा कांग्रेस का राज? देखें 5 राज्यों के EXIT POLL के नतीजे

8 एग्जिट पोल में से 4 भाजपा की सत्ता में वापसी करवा रहे हैं, जबकि 3 पोल कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं

0
197

Exit Poll 2023: पांच राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में वोटिंग की प्रक्रिया गुरुवार, यानी 30 नवंबर को पूरी हो गई। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। उससे पहले एग्जिट पोल और उसके आधार पर पोल ऑफ पोल्स के नतीजे सामने आ गए हैं। चर्चा भी तेज है कि आखिर किसकी सरकार बनेगी। क्या राजस्थान और मध्यप्रदेश में कमल खिलेगा या जनता को मिलेगा हाथ का सहारा। देखें 5 राज्यों के नतीजे…

राजस्थान: 8 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा की सरकार बन रही है। 1 पोल में कांग्रेस की सरकार बन रही है, जबकि दो में उसे सरकार बनाने के करीब बताया गया है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 102, कांग्रेस को 86 और अन्य को 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

मध्य प्रदेश: 8 एग्जिट पोल में से 4 भाजपा की सत्ता में वापसी करवा रहे हैं, जबकि 3 पोल कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं, जबकि एक सत्ता के करीब बता रहे हैं। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 125, कांग्रेस को 100 और अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

तेलंगाना: 6 पोल्स जारी हुए। इनमें 5 पोल कांग्रेस को पहली बार सत्ता में आने का अनुमान जता रहे हैं, जबकि एक में सत्ता के करीब बताया गया है। सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (BRS) किसी भी पोल में सत्ता में आती नहीं दिख रही है। पोल ऑफ पोल्स में BRS को 44, कांग्रेस को 64, भाजपा को 7 और अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़: सभी 8 पोल कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी करवा रहे हैं। इनमें से पांच पोल में भाजपा सत्ता से 4 से 6 सीट दूर दिख रही है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, कांग्रेस को 48 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है।

मिजोरम: 5 एग्जिट पोल में से एक में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को सरकार बनाते दिखाया गया है। बाकी 4 पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। पोल ऑफ पोल्स में सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 15, ZPM को 16, कांग्रेस को 7 और भाजपा को 1 सीट मिलने का अनुमान है।

इस आर्टिकल पर आपकी राय कमेंट बॉक्स में जरुर दें…


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।