सबसे बड़े ग्रह पर मिले 10 नए चांद, फोटो देखने के बाद भी नहीं होगा यकीन

0
557

खगोलशास्त्रियों ने सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के 10 नए चन्द्रमाओं की खोज निकाला है। वैज्ञानिकों की माने तो इस तरह इस विशाल ग्रह के कुल चन्द्रमा की संख्या 79 हो गई है जो किसी भी ग्रह के चन्द्रमाओं की तादाद से ज्यादा है।

खगोलशास्त्रियों की एक टीम सोलर सिस्टम के बाहरी हिस्सों में खगोलीय पिंडों की खोज कर रही थी तभी उन्हें बृहस्पति के नए चांद नजर आए। उन्हें एक दर्जन छोटे-छोटे चांद मिले। इनमें से 10 नए चांद की खोज की पुष्टि मंगलवार को की गई, जबकि 2 चांद की पुष्टि पहले ही की जा चुकी थी।

523_Psmathe-browse

खगोलशास्त्रियों ने इनमें से एक चांद के लिए ‘विचित्र गोला’ शब्द का इस्तेमाल किया है क्योंकि इसकी कक्षा (ऑर्बिट) असामान्य है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये चांद पहले नहीं दिखे थे क्योंकि ये आकार में काफी छोटे हैं। बृहस्पति के इन नए चन्द्रमाओं की खोज और पुष्टि के लिए चिली, हवाई और ऐरिजोना के दूरबीनों का इस्तेमाल किया गया। आपको बता दें सबसे ज्यादा चांद के मामले में बृहस्पति के बाद शनि दूसरे पायदान पर है, जिसके 61 चांद हैं।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं