मैक्सिको सिटी में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप, 139 की मौत

0
335

इंटरनेशनल डेस्क: मैक्सिको में बुधवार को 12 दिन के अंदर दूसरा भूकंप फिर भीषण तबाही मचा गया। मैक्सिको सिटी के नजदीक आए 7.1 तीव्रता के भूकंप में 139 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। फिलहाल संख्या बढ़ने का आशंका जताई जा रही है। करीब 44 इमारतें ढह गईं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पुएब्ला प्रांत में 52 किमी नीचे थे।

राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। मैक्सिको में 1985 में आए सबसे प्रलयंकारी भूकंप की बरसी वाले दिन ही यह भूकंप आया। 1985 के भूकंप में मैक्सिकों में 5,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 रही. भूकंप का केंद्र पूएब्ला प्रांत के मध्य में 52 किमी नीचे था। मैक्सिको के राष्ट्रपति पेना निएटो ने बताया कि राजधानी मैक्सिको सिटी में भूकंप के चलते कई इमारतें ढह गईं। भूकंप के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन बैंक ने जारी किया दुनिया का सबसे सुरक्षित नोट, देखिए तस्वीरें

भूकंप के बाद मैक्सिको सिटी एयरपोर्ट से उड़ानें रोक दी गई हैं। दो सप्ताह पहले ही मैक्सिको के दक्षिणी हिस्से में आए भीषण भूकंप में 90 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताते हुए अपने ट्विटर वॉल कर लिखा है कि हम आपके साथ हैं और हमेशा आपके साथ रहेंगे।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

  • रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)