मनसा देवी के बाद अब UP में बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर भगदड़, 2 मौत, 29 घायल

444

यूपी में बाराबंकी (Barabanki Stampede) के औसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, 29 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात 2 बजे जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में अचानक करंट फैलने से हादसा हुआ। भागने के दौरान लोग एक-दूसरे को कुचलते चले गए। हादसे में घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया- कुछ बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टिन शेड पर गिर गया। इसी कारण करंट फैल गया। करंट लगने से प्रशांत कुमार (16) और रमेश कुमार की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: Mansa Devi Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, अबतक 6 की मौत

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

लापरवाही ने ली जान
हादसे में मारे गए रमेश के भाई मूलचंद ने बताया- मंदिर में लाइन के पास ही एक तार से धुआं उठ रहा था। हमने पुलिसवालों से कहा था कि इसे ठीक करवा दें, लेकिन उन्होंने कहा कि लोड ज्यादा है, इसलिए धुआं उठ रहा है। इसके बाद वही तार टूटकर टिन शेड पर गिरा, जिससे करंट दौड़ गया। मेरे भाई की करंट लगने से मौत हो गई।

बता दें, इससे पहले रविवार को सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भी भगदड़ मच गई थी। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।