उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी (Mansa Devi Stampede) मंदिर में रविवार सुबह दर्शन के दौरान भीषण भगदड़ मच गई, अब तक 6 की मौत हो गई है। 29 लोग घायल हैं। वहीं, कई श्रद्धालु घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज पास के अस्पतालों में जारी है। बताया जा रहा है कि बिजली का एक हाई वोल्टेज तार गिरने से अफरा-तफरी मच गई थी। फिर भगदड़ मची लेकिन पुलिस ने इस अफवाह बताया है।
अब तक जिन 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, उनमें से अधिकतर महिलाएं बताई जा रही हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा देने की बात कही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है जब मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जमा थे। सावन के पवित्र महीने और रविवार होने के कारण भीड़ काफी ज्यादा थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास धक्का-मुक्की शुरू हुई और अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। बता दें, मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में शिवालिक पहाड़ियों पर बिल्व पर्वत पर स्थित है। यह हर-की-पौड़ी से लगभग 3 किमी दूर स्थित है और यहां 1.5 किमी की चढ़ाई वाले रास्ते से या रोपवे के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]
View this post on Instagram

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को हरिद्वार जिला अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और यह देखा जा रहा है कि भीड़ प्रबंधन में कहां चूक हुई।
हर साल सावन के महीने में मनसा देवी मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस के लिए भीड़ नियंत्रण एक बड़ी चुनौती बन जाती है। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































