भारत का गाना ‘स्लो मोशन’ र‍िलीज: सर्कस में हुआ सलमान खान और दिशा पटानी का रोमांस

5644
26288

मुम्बई: सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज कर दिया गया था। अब फिल्म का पहला गाना जोकि एक आइटम नम्बर है। ‘स्लो मोशन’ रिलीज किया है। गाने में पहली बार सलमान खान और द‍िशा पाटनी की रोमांट‍िक केमिस्ट्री द‍िख रही है.

भारत के पहले गाने स्लो मोशन को इरशाद कामिल ने ल‍िखा है। फिल्म का म्यूज‍िक व‍िशाल और शेखर ने द‍िया है। इस गाने में पहली बार सलमान खान और द‍िशा पाटनी एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में कहते हैं, साल था 1964 का, दौर था ग्रेट रशियन सर्कस का और वक्त था हमारी रंगीन जवानी का।

गाने में सलमान सर्कस में मौत का कुंआ में स्टंट द‍िखाते नजर आ रहे हैं। गाने में सलमान खान का रेट्रो लुक और द‍िशा पाटनी साड़ी में खूबसूरत नजर आ रही हैं। पिछले दिनों दिशा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर कुछ स्टंट करते हुए वीडियो अपलोड की थी। वही स्टंट दिशा इस गाने में करती हुई भी नजर आई।

फिल्म में कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर लीड रोल में हैं। भारत को सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज किया जाएगा। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म भारत कोरियन मूवी ‘ओड टू माई फादर’ का हिंदी रीमेक है। बता दें, फिल्म ईद के मौके पर यानी 5 जून 2019 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:
बालाकोट एयर स्ट्राइक में शामिल थे 6 हजार वायुसैनिक, सामने आई IAF रिपोर्ट
प्रियंका चोपड़ा का वेस्टर्न अटायर पर मंगलसूत्र लुक बड़ा कमाल का है, देखें तस्वीरें
भाग्यशाली लड़कियों के होते हैं ये 4 निशान, कर लेंगे ये काम तो जिंदगी बन जाएगी
TikTok से हटा बैन, फिर से डाउनलोड कर पाएंगे App

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here