BiggBoss-11: ये है अर्शी खान का गोवा-पुणे कांड, जिसके कारण घर में फूट-फूटकर रोईं

0
736

मुम्बई: कलर्स का विवादित शो बिग-बॉस-11 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वैसे हिना खान भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने साउथ एक्ट्रेस के ऊपर कुछ कमेंट किया जिसके बाद उनकी खूब आलोचना होने लगी। आपको बता दे शो के दौरान अर्शी खान फूट-फूटकर रोने लगी। दरअसल ऐसा प्रियांश शर्मा की एंट्री के बाद हुआ।

शुक्रवार के एपिसोड में सपना और अर्शी के बीच चल रही लड़ाई के बीच में प्रियांक ने सपना को कहा कि वो अर्शी के सामने ‘गोवा और पुणे’ चिल्लाए और प्रियांक की बात सुन सपना ने भी यही किया। ऐसे में अर्शी दंग रह गई और शायद बिग बॉस के घर में पहली बार फूट फूट कर रोने लगीं।

शो के दौरान अर्शी को बोलते देखा गया था कि प्रियांश ने ये ठीक नहीं किया किसी की प्राइवेट बातों को यूं नेशनल टीवी पर लाना ठीक नहीं है। उनके मां-बाप क्या सोचेंगे। चलिए सस्पेंस खत्म करते हैं और आपको बताते हैं आखिर गोवा-पुणे कांड है क्या।

अक्टूबर 2016 में पुणे मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार पुणे सिटी पुलिस ने एक सेक्स रैकट मामले में अर्शी को हिरासत में लिया था। अर्शी के अलावा विपुल दहल नामक एक शख्स (जिन्हें अर्शी का एजेंट बताया गया था) उसे गिरफ्तार किया गया था। लेकिन गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही अर्शी ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस खुद को बचाने के लिए उन्‍हें फंसाने की कोशिश कर रही है।

ये भी जरूर पढ़ें: भारत में इस अंग्रेजी गाने ने मचाई धूम, 50 करोड़ से भी ज्यादा लाइक्स

arshi-khan-759

पुणे मिरर की रिपोर्ट के अनुसार अर्शी की टीम ने उन्‍हें बताया कि पुलिस ने उनके होटल के कमरे में रेड की और उनसे पैसे मांगने लगे। जब उन्‍होंने पैसे देने से मना किया तो वह उनसे सेक्‍शुअल फेवर की बात करने लगे। वहीं अर्शी गोवा के एक सेक्स रैकट में भी फंसी थी। हालांकि उन्‍होंने पुलिस को समझा दिया कि उनका इससे कोई संबंध नहीं है और वह मुंबई आ गईं।

बता दें कि हाल ही में अर्शी खान तब फिर चर्चा में आई जब उन्‍हें अच्छे से जानने वाली मॉडल-एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने उनसे जुड़े कई राज का पर्दाफाश किया। गहना वशिष्ठ ने दावा किया है कि अर्शी खान ने अपनी उम्र से लेकर एजुकेशनल क्वालिफिकेशन तक, हर चीज के बारे में झूठ बोला है। गहना ने आरोप लगाया है कि अर्शी खान की उम्र 32-33 साल से ज्यादा है और वे ग्रेजुएट तक नहीं हैं।

ये भी जरूर पढ़ें: उम्र में अपने लाइफपार्टनर से छोटे हैं बॉलीवुड के ये 8 सितारे!

sapna-bigg-boss

गहना वशिष्ट अर्शी खान की स्कूल फ्रेंड रह चुकी हैं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में गहना ने कहा है कि अर्शी खान के ऊपर 10 से ज्यादा आपराधिक मामले लंबित पड़े हैं और जिसमें से दो पाकिस्तान में हैं, 4 महाराष्ट्र में और 4 देश के बाकी हिस्सों में हैं। इसी के साथ अर्शी ने दावा किया था वह पाकिस्तानी खिलाड़ी अफरीदी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है बाद में उनसे जब भी इस बारें में सवाल पूछे गए उन्होंने जवाब नहीं दिए।

आपको बताते चले कई मीडिया रिपोर्ट्स इसका दावा कर रहे हैं कि जल्द ही सपना चौधरी, प्रियांश शर्मा और कलर्स चैनल पर FIR हो सकती है। फिलहाल अर्शी और उसके परिवार की तरफ से अभी तक कोई सूचना नहीं आई है।

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now