छठ पर्व पर जा रहे थे घर, बस में आग लगने से बाल-बाल बचे 80 लोग..सब कुछ जल कर खाक

सामान जल जाने से लोगों के आंखों में आंसू थे। कई महिलाओं की ज्यूलरी भी जल गई। सामान जल जाने का दुख सवारियों की आंखों में साफ नजर आ रहा था।

0
654

fire in buses going noida to siwan : नोएडा से बिहार जा रही प्राइवेट एसी स्लीपर बस आग लग गई। बस में सवार सभी 80 लोग बाल बाल बचे। कई लोगों का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझने के बाद लोग राख से अपने कीमती सामान तलाशते नजर आएं।

छठ पर्व के अवसर पर सवारियों से भरकर नोएडा से बिहार के सिवान जिला जा रही प्राइवेट एसी बस में उस वक्त आग लग गई, जब यह बस सेक्टर-96 के पास से गुजर रही थी। दरअसल, सेक्टर 37 से 2:45 पर स्लीपर बस चली थी। करीब 15 मिनट बाद ही नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-96 के पास बस में आगे की ओर से धुआं निकलने लगा।

देखते ही देखते धुआं बस में भर गया। इससे सवारियों का दम घुटने लगा। जान बचाने के लिए लोग बस का शीशे तोड़कर बाहर की ओर कूदने लगे। आग की लपटे इतनी तेज से बस में फैल गई कि लोगों का सारा सामान जल गया। जैसे-तैसे करके सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बस से निकलने के दौरान कुछ लोगों को चोट भी लगी। उनका मौके पर ही इलाज कराया गया।

फायर विभाग की तीन गाडियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोग जली हुई बस में अपने कीमती सामान खोजने लगे, लेकिन कुछ हाथ नही लगा। इसके बाद लोग घर जाने के लिए दूसरी बस का इंतजार करते रहे। इंतजाम नहीं होने पर लोग वापस अपने घर लौट गए।

इस हादसे के कुछ देर बाद ही परी चौक के पास नोएडा से आगरा जा रही प्राइवेट बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बस में 20 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित बच गए। बात दें कि इससे पहले 10 नवंबर को गुड़गांव से यूपी के हमीरपुर जा रही यात्री में भी आग लग गई थी। हादसे में दो बच्चियों और दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।

2600 का था टिकट
नोएडा से बिहार जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस नाम की बस में सवारियों ने बैठ कर सफर करने के लिए 2200 रुपये और स्लीपर के लिए 2600 रुपये का टिकट लिया था। घटना के बाद लोगों को न तो किराये का पैसा वापस किया गया और न ही दूसरी बस से आगे के लिए भेजा गया।

राख में तलाश सामान
सामान जल जाने से लोगों के आंखों में आंसू थे। कई महिलाओं की ज्यूलरी भी जल गई। सामान जल जाने का दुख सवारियों की आंखों में भी नजर आया। ट्रांसपोर्टर ने भी सवारियों को घर पहुंचाने के लिए दूसरी बस का इंतजाम नहीं किया। दूसरी बस का इंतजाम नहीं होने पर लोग नोएडा स्थिति अपने ठिकाने पर वापस लौट आए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहांक्लिक करें.. इसके अलावा आप हमेंफेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्रामऔरयूट्यूबचैनल पर फॉलो कर सकते हैं।