OMG एंटीबायोटिक लेने से महिला की जीभ पर उग गए बाल, जानिए क्या है मामला

0
1105

क्या आप कभी सोच सकते हैं कि एक एंटीबायोटिक आपके शरीर पर बाल उगा सकती है, आपका जवाब नहीं में होगा लेकिन ऐसा हुआ एक महिला के साथ। जिसने एंटीबायोटिक का सेवन किया और उसके बाद उसके जीभ पर बाल अग आए।

ये घटना बीते दिनों की है लेकिन अब इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन न करने की सलाह दी जा रही। यह घटना भारत की नहीं बल्कि वॉशिंगटन की है। जहां एक 55 वर्षिय महिला के साथ ये एक्सीडेंट हुआ।  एंटीबायोटिक का सेवन करने के बाद महिला को ‘ब्लैक हेयरी टंग’ नाम की समस्या हो गई।

सेंट लुइस के डॉक्टरों का कहना है कि महिला को यह समस्या तब हुई जब उन्होंने महिला को पैरों में घाव होने की वजह से माइनोसाइक्लाइन प्रिस्क्राइब की थी। इस दवा के साइड इफैक्ट के बारे में न्यू इंग्लेंड जर्नल मेडिसिन में छप चुका है।अक्सर यह समस्या मुंह की अच्छे से सफाई न करने पर हो जाती है।

एक्सीडेंट के बाद महिला को सेंट लुइस के वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रीटमेंट के एक महीने बाद महिला की जीभ काली होने लगी और उस पर बाल उग गए। हालांकि ये एक अस्थाई समस्या है इससे कुछ नुकसान नहीं होता। इसके होने के और भी कारण हैं जैसे मुंह की अच्छे से सफाई न होना, कुछ एंटीबायोटिक का सेवन और गुटखा खाना।

डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने महिला को माइनोसाइक्लाइन देना बंद कर दिया और महिला को जितना हो सके मुंह साफ रखने और ब्रश करने की सलाह दी जिसके बाद एक महीने के अंदर उनकी जीब नॉर्मल हो गई। खैर, जैसा आपको मालूम चला कि हमें हमारे मुंह की सफाई रखना बेहद जरूरी है वरना ऐसी बीमारी किसी को कभी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं