जिस पंडित ने फेरे करवाए उसके साथ ही भागी दुल्हन

524
5627

भोपाल: मध्‍य प्रदेश में सिरोंज के टोरी बागरोद से हैरान करने वाली खबर आई है। बताया जा रहा है यहां एक दुल्‍हन शादी के 15 दिन बाद उस पंडित के साथ भाग गई, जिसने मंडप में उसके फेरे करवाए थे। खबर है कि 21 साल की युवती की शादी गंजबा सौदा के पास स्थित आसट गांव निवासी एक युवक से सात मई को हुई थी। इस शादी में टोरी बागरोद के मंदिर के पुरोहित विनोद शर्मा ने शादी की सभी विधियां करवाई थी।

शादी के बाद लड़की तीन दिन बाद मायके लौटी। इसी बीच 23 मई की रात जब दुल्हन के परिवार वाले एक अन्‍य शादी समारोह में व्‍यस्‍त थे, तब युवती उसी पंडित विनोद के साथ फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक जिस शादी में दुल्हन के परिवार वाले शरीक होने गए थे उस शादी में भी फेरे करवाने की जिम्मेदारी पंडित विनोद को ही दी गई थी। लेकिन शादी की रस्मों के पहले ही विनोद गायब हो गया।

जब पंडित विनोद की तलाश शुरू हुई, तो पता लगा कि दुल्हन भी घर से गायब है। इसके बाद उसके परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने यहां मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंडित विनोद और नवविवाहिता युवती के बीच करीब 2 साले से अफेयर चल रहा था।

पंडित विनोद पहले से शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्‍नी के अलावा दो बच्‍चे भी हैं और घटना वाले दिन से उसका पूरा परिवार गायब है। पुलिस के मुताबिक, नवविवाहित युवती करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये कैश भी अपने साथ लेकर गई है, जो उसे ससुराल पक्ष की ओर से मिले थे।

ये भी पढ़ें:
कौन है प्रताप चन्द्र सारंगी जिसे कहा जाता है ओडिशा का नरेन्द्र मोदी, जानिए पूरी कहानी
महिला के पेट से निकले कोकीन के 65 कैप्‍सूल, NCB ने किया गिरफ्तार
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन
कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के बाद तेज हुआ सियासी घमासान, जानिए अब क्या हुआ
जय श्री राम का नारा न लगाने पर 25 साल के मुस्लिम युवक की पिटाई, तमाशा देखती रही भीड़

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here