प्रिया प्रकाश के बाद इस ‘जींस-चोली’ वाली दुल्हन का दीवाना हुआ सोशल मीडिया, 6 लाख से ज्यादा बार देखा Video

0
975

सोशल मीडिया: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। हालांकि ऐसे तो कई वीडियो आपने देखें होगे लेकिन इसमें खास ये है कि यह वीडियो दुल्हन का है। जिसकी अभी-अभी नई शादी हुई है। इसके साथ यह दुल्हन जींस विद चोली पहनकर डांस कर रही है। इस वीडियो को सबसे पहले इंस्ट्राग्राम पर पर डाला गया। जिसके बाद ये वीडियो फेसबुक और व्हाट्सऐप पर भी देखा जा रहा है।

इस वीडियो को design_aqua_studio के अकाउंट से पोस्ट किया है।यह एक दिल्ली बेस्ड वेडिंग फोटोग्राफर प्रियंका कम्बोज चोपड़ा का अकाउंट है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि यदि आपको ये डांस पसंद आया तो कूल ब्राइड को टैग करें। इस वीडियो में नजर आने वाली दुल्हन का नाम  रशिका यादव बताया जा रहा है।

इस वीडियो को एक दिन में ही 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में एक दुल्हन चूड़ा और जींस पहने मेहंदी लगे हाथों के साथ पंजाबी गानों पर डांस करती दिखाई दे रही है। पंजाबी गानों के साथ ही यह लड़की बीच-बीच में बेली डांस भी कर रही है। इस दुल्हन के बारें में बताया गया है यह 16 सालों से डांस सीख रही है।

#GangLand www.youtube.com/mankirtaulakh

A post shared by Mankirt Aulakh (ਔਲਖਾ ਦਾ ਮੁੰਡਾ) (@mankirtaulakh) on

रशिका यादव ने अपने शानदार डांसिंग मूव से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। बता दें कि रशिका ने इस वीडियो में पंजाबी सिंगर मनप्रीत औलख के गीत ‘कदर’ समेत कई बॉलीवुड गानों पर डांस किया है। खास बात है कि मनप्रीत औलख ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिर से पोस्ट किया है। औलख द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है – ‘ये बहुत कमाल का है, मैं भी अपनी शादी पर इसकी तरह बनना चाहती हूं।’ रशिका ने भी अपने इस वीडियो को इतना पसंद करने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

देखें वीडियो-

 

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें