उत्तर से दक्षिण तक क्यों हिंसा पर उतरे हैं लोग, पूरे देश में कभी भी लग सकती है धारा 144

0
476

उत्तर से दक्षिण तक नागरिकता संशोधन बिल (CAA) (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। आज एक बार फिर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेफ्ट पार्टियों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है।

उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

वहीं दिल्ली में भी हालात सामान्य नहीं है। दिल्ली में अबतक 19 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की सूचना मिली है। दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले महामाया फ्लाईओवर से नोएडा गेट तक करीब 3 किमी. लंबा जाम लगा हुआ है। यूपी के संभल में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बस में आग लगा दी है।

इतना ही नहीं यहां गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ देश का गुस्सा अभी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। आपको बता दें, दिल्ली सहित कई राज्यों में इटरनेट सुविधा रोक दी गई है। ताकि हिंसक घटनाओं को रोका जाए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..