फिर कांग्रेस को लगने वाला बड़ा झटका, BJP में शामिल होंगे कमलनाथ?

बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेसियों पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को जबलपुर में कहा, 'जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वे जा रहे हैं।'

1280

Kamal Nath BJP Join News: पूर्व सीएम कमलनाथ और छिंदवाड़ा कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हैं। अपना छिंदवाड़ा दौरा रद्द कर वो अचानक शनिवार को अपने बेटे और सांसद नकुलनाथ के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का दावा है कि कांग्रेस के कई नेता आलाकमान के अयोध्या में राम लला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने से नाराज थे।

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर सांसद नकुलनाथ के बायो बदलने की अटकलें भी रहीं। जिसमें से उन्होंने कांग्रेस का नाम हटा दिया है।

बता दें कि कांग्रेस नेता कमलनाथ और नकुलनाथ का बीजेपी में शामिल होने की अटकलें उस वक्त तेज हो गई, जब प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया था। वीडी शर्मा ने साफ कहा था कि कमलनाथ और नकुलनाथ अगर बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान
बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेसियों पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को जबलपुर में कहा, ‘जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वे जा रहे हैं।’ कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं पर दिग्विजय ने कहा, ‘मेरी कल ही कमलनाथ से बात हुई है, वे छिंदवाड़ा में हैं। बीजेपी में कमलनाथ के जाने की उम्मीद भी नहीं करना चाहिए। जिस शख्स ने नेहरू परिवार के साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ी है, ऐसा शख्स सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी का परिवार छोड़ सकता है क्या?’

बता दें, कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। अशोक चव्हाण, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश कटारे, मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी आदि ऐसे नेता हैं जिन्होंने हाल फिलहाल में पार्टी छोड़ दी है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।