सड़क से संसद तक जारी है कांग्रेस का हल्लाबोल, काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे कार्यकर्ता

देश की मीडिया, इलेक्टोरल सिस्टम इनके दम पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन देश में हर इंस्टीट्यूट में आरएसएस का आदमी बैठा है। वह सरकार के कंट्रोल में है।

0
450

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) महंगाई,जीएसटी, और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल है। केंद्र के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोनिया (Sonia Gandhi), राहुल (Rahul gandhi) समेत कांग्रेस के सभी सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इससे पहले सुबह राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।’

कांग्रेस सड़क से संसद तक प्रदर्शन कर रही है। कुछ देर में राहुल-प्रियंका पीएम आवास का घेराव करेंगे। प्रियंका भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गई हैं। उधर, प्रदर्शन को देखते हुए अकबर रोड पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने तीन लेयर में जवानों को तैनात किया है। किसी भी कार्यकर्ता अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में ED ने गुरुवार को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से 8 घंटे तक पूछताछ की। कांग्रेस ने संसद सत्र के बीच विपक्ष के नेता को जांच के लिए बुलाने की सख्त आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा कि ऐसा आज तक नहीं हुआ। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने खड़गे से 8 घंटे की पूछताछ को प्रताड़ना करार दिया।

ये भी पढ़ें: National Herald: क्या है नेशनल हेराल्ड केस, क्यों हो सकती है राहुल और सोनियां गांधी को जेल

प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
देश की मीडिया, इलेक्टोरल सिस्टम इनके दम पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन देश में हर इंस्टीट्यूट में आरएसएस का आदमी बैठा है। वह सरकार के कंट्रोल में है। जब हमारी सरकार होती थी तब इन्फ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल होता था। हम उसमें दखल नहीं देते थे। आज यह सरकार के साथ है। कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।’

लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: RBI ने किए रेपो रेट में बड़े बदलाव, जानें अब क्या-क्या हुआ मंहगा

मेरी दिक्कत ये है कि मैं सच्चाई बोलूंगा, महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का काम करूंगा। जो डरता है, वो धमकाता है। जो आज देश की हालत है उससे डरते हैं, जो उन्होंने पूरे नहीं किए, महंगाई और बेरोजगारी से डरते हैं। जनता की शक्ति से डरते हैं, क्योंकि ये 24 घंटा झूठ बोलते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं