मध्य प्रदेश से 144 प्रत्याशी..जानिए छत्तीसगढ़, तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए विधान सभा चुनाव की तारीखों पर भी अपनी मुहर लगा दी।

0
128

रविवार 15 अक्टूबर को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगण और तेलांगना विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए विधान सभा चुनाव की तारीखों पर भी अपनी मुहर लगा दी। मध्य प्रदेश इंदौर-1 से संजय शुक्ला कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को छिंदवाड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की यह पहली सूची है।

ये भी पढ़े-क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे बड़े गाल वाली लड़की… क्यों हुई ट्रोल ?

पार्टी ने भोपाल से आरिफ मसूद को टिकट दिया है। बता दें कि इस सीट से राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान मैदान में हैं। खरगोन से रवि  जोशी,, इंदौर-4 से राजा मंधवानी कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। विधान सभा नें नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को लहर से उम्मीदवार बनाया गया। वहीं सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से कांग्रेस ने विक्रम मास्ताल को चुनावी मैदान में उतारा है। मास्ताल ने 2008 में आई रामायण में हनुमान का किरदार निभाया था। मध्य प्रदेश में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह लाहर से चुनावी मैदान में होंगे।

ये भी पढ़े-महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 12 की मौत कई घायल

वहीं इंदौर 1 से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजवर्गीय के सामने कांग्रेस ने संजय शुक्ला को उतारा है। शुक्ला की यह पारम्परिक सीट है और वर्तमान में वह यहां से विधायक हैं। कांग्रेस ने हाटपिपल्या से राजवीर सिंह बघेल को टिकट दिया है जबकि इसी सीट से बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी दावेदारी ठोक रहे थे। दीपक जोशी पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे हैं। हाटपिपल्या से मनोज चौधरी को तवज्जो दिए जाने से नाराज़ होकर पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस चले गए थे, लेकिन 144 उम्मीदवारों में उनका नाम नहीं है।

देखें पूरी लिस्ट-

छत्तीसगढ़ की लिस्ट भी जारी –

वहीं छत्तीसगढ़ के लिए भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से चुनावी मैदान मे होंगे, तो उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अपनी पारंपरिक सीट अंबिकापुर से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा दुर्ग ग्रामीण से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू चुनाव लड़ेंगे।

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट –

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को… होगा। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।