राहुल गांधी ने सहारा की लिस्ट दिखाकर PM मोदी को कहा ‘रिश्वतखोर, उसमें मिला शीला दीक्षित का भी नाम

0
696

दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में गुजरात में रैली के दौरान राहुल ने मोदी पर सहारा से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। लेकिन अब उसी लिस्ट में उनकी पार्टी की नेता शीला दीक्षित का नाम सामने आया है। आपको बता दें कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक फोटो ट्वीट की। उसमें दिखाया गया था कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए सहारा समूह से 40 करोड़ रुपए की ‘रिश्वत’ ली थी। लेकिन जो लिस्ट ट्वीट की गई उसमें शीला दीक्षित का भी जिक्र है। लिस्ट में जिस तरीके से गुजरात सीएम के आगे 40 करोड़ लिखा हुआ है उसी तरीके से दिल्ली सीएम के आगे एक करोड़ लिखा हुआ है।

लिस्ट के मुताबिक, दिल्ली के सीएम को 23 सितंबर 2013 में एक करोड़ रुपए दिए गए थे। शीला दीक्षित दिसंबर 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। लिस्ट में नरेंद्र मोदी और शीला दीक्षित के अलावा भी काफी सारे नाम शामिल हैं। एंट्री में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीएम को भी पैसे देने की बात लिखी हुई है।

रिकॉर्ड के मुताबिक, 29 सितंबर से अक्टूबर 2013 के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को भोपाल में पांच करोड़ रुपए दिए गए थे। उस वक्त शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बारे में लिखा है कि उन्हें अक्टूबर 2013 को दिल्ली में चार करोड़ रुपए दिए गए थे। उस वक्त रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे। बीजेपी ऑफिस के नेता अरुण जैन का भी लिस्ट में जिक्र है। कहा गया है कि उन्हें 2014 की फरवरी में 15 करोड़ रुपए दिए गए थे। लिस्ट में बीजेपी की शायना एनसी का भी नाम है। उनके नाम के आगे पांच करोड़ रुपए लिखे हुए हैं।

राहुल ने मोदी पर सहारा से रिश्ववत लेने का आरोप लगाया था। लेकिन अब उसी लिस्ट में उनकी पार्टी की नेता शीला दीक्षित का नाम सामने आया है। इस लिस्ट से अब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि शीला को कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

इन्हीं कागजात का जिक्र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करते रहे हैं। प्रशांत भूषण ने भी पीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली हुई है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी सहारा और बिड़ला के यहां पड़े छापों में बरामद कागजातों को पक्के सबूत मानने से इंकार कर दिया था।

हमारी वेबसाइट पर अपनी पसंद की खबर पर कमेंट करके आप जीत सकते हैं कैश मूवी टिकट और स्मार्टफोन –अधिक जानकारी के लिए यहां किल्क कीजिए कमेंट करो – Paytm कैश , मूवी टिकट और 4G स्मार्ट फ़ोन जीतो

ये भी पढ़े: