आगरा में लगे मोदी के खिलाफ पोस्टर, पीछे खड़े भूत ने पूछा आप इन खून के धब्बों को कैसे साफ करोगे..

0
361

उत्तर प्रदेश: एक वर्कशॉप के दौरान हंगामा तब तेज हो गया जब पीएम मोदी का झाड़ू लिए पोस्टर असमाजिक तत्वों ने शरारत के तौर पर बदल दिया। दरअसल, आगरा नगर निगम कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान के लिए एक वर्कशॉप रखी गई थी। उसमें पीएम मोदी को हाथ में झाडू लिए दिखाया गया था। वहीं उनके पास में एक खून से सना त्रिशूल रखा था। मोदी के पीछे एक भूत खड़ा था। दिखाया गया था कि वह मोदी से पूछता है, ‘मिस्टर मोदी आप इन खून के धब्बों को कैसे साफ करोगे?’

वहीं पीएम मोदी की जैकेट के पीछे गुजरात दंगे लिखा हुआ था। यह पोस्टर कॉलेज की एंट्री पर ही लगा हुआ था। लेकिन वहां के अधिकारियों की नजर में नहीं आया। अब जिला प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दिया है। अधिकारियों ने इसे कुछ ‘असमाजिक तत्वों’ की शरारत बताया है। हालांकि, ऐसे पोस्टर से भारतीय जनता पार्टी के लोग काफी नाराज हैं।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा के जिला मजिस्ट्रेट गौरव दायल कर रहे थे। साथ ही म्यूनिसिपल कमिशनर इंद्र विक्रम सिंह भी वहां मौजूद थे। कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर भी कई पोस्टर बनाए गए थे। शुक्रवार को जिला प्रशासन को पीएम मोदी के विवादित पोस्टर के बारे में जानकारी मिली थी।

म्यूनिसिपल कमिशनर इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वह गुरुवार को जब कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे तो उन्होंने वहां ऐसा पोस्टर नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि पोस्टर के बारे में शुक्रवार को पता लगा और जिसने भी ऐसा किया है उसको सजा जरूर मिलेगी।