राजस्थान का ये जिला बना कोरोनाजोन, प्रशासन ने जारी की जरूरी हेल्पलाइन सेवाएं

0
1727

राजस्थान: देश के दो राज्य कोरोनाजोन बन चुकें। जिसमें महाराष्ट्र का मुंबई और पुणे और राजस्थान का भीलवाड़ा। इन दो राज्यों के जिले सरकार के लिए चुनौती बन चुके हैं। बता दें, महाराष्ट्र में अबतक 128 केस और राजस्थान के भीलवाड़ा से अकेले 18 केस सामने आए हैं।

इनमें 15 एक ही अस्पताल का स्टॉफ है। जबकि तीन पॉजिटिव वह हैं जो अस्पताल में दिखाने के लिए गए थे। इनमें से 73 साल के संक्रमित बुजुर्ग की गुरुवार को मौत हो गई है। बुजुर्ग को किडनी और सांस लेने में दिक्कत थी। भीलवाड़ा में संक्रमण का पहला केस यहां के बांगड़ अस्पताल के डॉक्टर में मिला था।

सबसे बड़ा खतरा इस बात का है कि भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमण अभी बांगड़ अस्पताल में ही केंद्रित था। लेकिन अब स्थानीय लोगों से स्थानीय लोगों को फैलने की तरफ जाने की स्थिति में लग रहा है। हालांकि अभी तक पूरी तरह से इस मामले की ऑफिशियल पुष्ठि नहीं हुई है। लेकिन संभवना जताई जा रही है।

भीलवाड़ा के बिगड़ते हालातों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने अपने ट्विटर हैडल से कुछ जानकारियां साझा की है। जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के बचाव के लिए लगाए गए कर्फ्यू के दौरान राशन वितरण, फल एंव सब्जी वितरण, दूध, रसोई गैस या अन्य किसी प्रकार की भी आवश्यक वस्तुओं के वितरण को सुचारू रखने हेचु एक विशिष्ट कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिनके कुछ सहायक नम्बर इस प्रकार हैं-

-8764857457
-8764857471
-8764857488

इसके अलावा पुलिस से संबंधित किसी भी समस्या के निराकरण हेतु कुछ नम्बर साझा किए जिनकी सेवा जनता को 24 घंटे उपलब्ध होगी। इसके अलावा भीलवाड़ा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही अफवाहों को लेकर भी जानकारी साझा की है।

PCR- 100
01482232011
01482232675
8764857492

बता दें, दुनिया के 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। 22,049 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 88 हजार 055 संक्रमित हैं। 1 लाख 17 हजार 563 मरीज ठीक भी हुए।

संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश संक्रमण मौत
चीन 81,285 3,287
इटली 74,386 7,503
अमेरिका 68,489 1,032
स्पेन 49,515 3,647
जर्मनी 37,323 206
ईरान 27,017 2077
फ्रांस 25,233 1,331
स्विट्जरलैंड 10,897 153
ब्रिटेन 9,529 465
दक्षिण कोरिया 9,241 131

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।