COVID-19 के 1 लाख 53 हजार 191 केस, जानें कौन-सा देश है कोरोना से कितना प्रभावित?

मंगलवार को महाराष्ट्र में 2091, तमिलनाडु में 646, गुजरात में 361, दिल्ली में 412 और मध्यप्रदेश में 165 संक्रमित मिले।

0
916

नईदिल्ली: देश में कोरोना के मामले 1 लाख 53 हजार से ज्यादा हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटे में 6,387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अब तक 4,337 लोगों की मौत हो चुकी है।  इससे पहले, मंगलवार को महाराष्ट्र में 2091, तमिलनाडु में 646, गुजरात में 361, दिल्ली में 412 और मध्यप्रदेश में 165 संक्रमित मिले।

उधर, राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 144 नए मामले सामने आए। इनमें झालावाड़ में 64, कोटा में 18, जयपुर में 15, जोधपुर में 13, नागौर में 12, भरतपुर में 8, सीकर में 7, झुंझुनू में 2, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, करौली और दौसा में 1-1 संक्रमित मिला। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7680 पहुंच गया। वहीं, जयपुर में संक्रमण से दो और लोगों की मौत भी हो गई। इसके बाद राज्य में मौतों का कुल आंकड़ा 172 पर पहुंच गया।

वहीं सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में राज्य में 97 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में संक्रमण से होने वाली मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1792 तक पहुंच गया। मंगलवार को 2091 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,758 हो गई है। हालांकि, कुल एक्टिव केस 36,004 हैं।

भारत से अधिक कौन-कौन से देश कोरोना से कितना प्रभावित

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,25,808 1,00,625 4,79,973
ब्राजील 3,94,507 24,593 1,58,593
रूस 3,70,680 3,968 1,42,208
स्पेन 2,83,339 27,117 1,96,958
ब्रिटेन 2,65,227 37,048 उपलब्ध नहीं
इटली 2,30,555 32,955 1,44,658
फ्रांस 1,82,722 28,432 65,199
जर्मनी 1,81,288 8,498 1,62,000
तुर्की 1,58,762 4,397 1,21,507
भारत 1,51,876 4,346 64,426

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।