लॉकडाउन में छूट का मजा बन ना जाए देश के लिए कोरोना सजा?

0
784

जयपुर: कोरोनावायरस (COVID-19) से लड़ते हुए भारत को तीन महीने का वक्त बीत चुका है। इन तीन महीनों में केस 34 हजार के करीब पहुंचे। लेकिन मई की शुरुआत होते ही केसों में तेजी से उछाल आया है और कुछ ही दिनों में कुल केस सीधा 42 हजार के भी पार हो गए। इन तीन दिनों में 7,680 केस आए हैं। गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली में बड़ी तेजी से मामले एक्टिव हुए हैं।

वहीं आज यानी सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा फेज शुरू हो गया है। सरकार द्वारा बनाए गए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में कुछ छूट भी दी गई हैं। ऐसे में कोरोना का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। रेड जोन जहां वायरस का खतरा सबसे ज्यादा है वहां तक शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। सोमवार सुबह से ही शराब की दुकानों पर लंबी कतारे दिखनी भी शुरू हो चुकी थीं। भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को दुकानें बंद करवानी पड़ी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब दुकानें खुलीं तो सुबह आठ बजे से ही लंबी-लंबी कतारें शराब की दुकानों के आगे लग गईं। इस दौरान यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती हुई नजर आई, कई जगह 2-2 किमी. लंबी लाइनें लगी थीं। इसी के चलते अब दिल्ली पुलिस ने कुछ दुकानों को बंद करवा दिया है, क्योंकि भीड़ बेकाबू हो रही थी। दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास पुलिस को हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाना भी पड़ा।

ये भी पढ़ें: जानें लॉकडाउन के तीसरे फेज में किन-किन चीजों की मिलेगी छूट, कौन-सी बड़ी बंदिशें लागू रहेंगी?

लॉकडाउन में दी जा रही छूटों पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय से खरीदारी से दूर रहे लोग मौका पाते ही बाजारों पर टूट पड़ेंगे इसे सरकार को तो फायदा होगा लेकिन कोरोना का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में ज्यादा समय तक लॉकडाउन नहीं लगा सकते हम सबको कोरोना के साथ जीना होगा। सावधानी अब हमें खुद रखनी होगी। मास्क, हाथ धोना, दूरी बनाकर रखना, हाथ नहीं मिलना आदि ऐसी चीजों को हमारी रोजमर्रा जिंदगी में सख्ती से पालना करनी होगी।

बता दें, सरकारी आंकड़ें के अनुसार, अभी तक 42,533 कोविड-9 के मामले सामने आ चुके हैं। अच्छी बात ये है कि 11,707 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि इस जानलेवा वायरस ने 1,373 लोगों की जान ली है। जानें कोरोना से कहां हुई कितनी मौते-

कोविड-19 से कहां कितनी मौतें ?

राज्य  मौतें
महाराष्ट्र 548
गुजरात 290
मध्य प्रदेश 156
दिल्ली 64
राजस्थान 75
पश्चिम बंगाल 50
उत्तर प्रदेश 43
आंध्र प्रदेश 33
तमिलनाडु 39
तेलंगाना 29
कर्नाटक 26
पंजाब 21
जम्मू कश्मीर 08
हरियाणा 05
बिहार 04
झारखंड 03
केरल 03
हिमाचल प्रदेश 02
असम 01
उत्तराखंड 01
मेघालय 01
ओडिशा 01
पुडुचेरी 01
चंडीगढ़ 01
कुल  1396

 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now