इन 13 देशों में हो सकती है फैमिली के साथ विदेश यात्रा, भारतीय पैसे की कीमत जान हो जाएंगे हैरान

0
1041

लाइफस्टाइल डेस्क: अगर आपका विदेश घूमने का सपना केवल सपना ही बना हुआ है तो आज हम आपको कई ऐसे देश बता रहें है जहां पर भारत का पैसा काफी मजबूत है। आप अगर चाहे तो अपनी फैमिली के साथ एक ट्रिप असानी से प्लान करने के साथ ढ़ेर सारी शॉपिंग का भी लुफ्त उठा सकते है। तो इंतजार मत कीजिए इस समर एक विदेश यात्रा हो जाए…

दुनिया के 13 देश जहां भारतीय पैसे की कीमत है बहुत ज्यादा.. 

नेपाल: नेपाल भारत का पड़ोसी देश और दुनिया का एक मात्र हिंदू देश रह चुके नेपाल ने अब लोकतंत्र अपना लिया है। किसी भारतीय को नेपाल जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। लोग छोट ट्रांस्पोर्ट वाहनों और बस के जरिए नेपाल जा सकते हैं। नेपाल में 1 भारतीय रुपए की कीमत 1.60 नेपाली रुपए है।

कोस्टारिका: कोस्टारिका कैरेबियन द्वीप समूह पर बसे देश कोस्टारिका को अगर आप मैप पर देखें तो ये एक आईलैंड जैसा दिखेगा। कोस्टारिका की सबसे खास बात ये है कि इस देश के पास किसी तरह की कोई सेना नहीं है। कोस्टारिका में भी भारतीय मुद्रा मजबूत है। कोस्टारिका में 1 रुपए की कीमत 9 कोस्टारिकन कोलोन है।

हंगरी: हंगरी यूरोप घूमने का मन है तो आप बेहद कम पैसों में हंगरी का सफर कर सकते हैं। हंगरी, स्लोवाकिया, रोमानिया और ऑस्ट्रिया से घिरा हुआ है। हंगरी में घूमने के लायक आपको बहुत सी जगहें मिल जाएंगी। द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े कुछ स्मारक मिल जाएंगे। हंगरी में 1 भारतीय रुपए की कीमत 4 हंगेरियन फोरिंट है।

आइसलैंड: आइसलैंड अगर एडवेंचर का बहुत शौक है और नई जगहें खोजना चाहते हैं तो आइसलैंड आपके लिए बिल्कुल सही जगह है। आइसलैंड चारो तरफ से समुद्र से घिरा है। ये समुद्र के बीच एक बड़े द्वीप की तरह है। आइसलैंड यूरोप और ग्रीनलैंड के बीच बसा हुआ है। आइसलैंड में 1 भारतीय रुपए की कीमत 1.5 आइसलैंड क्रोन है।

श्रीलंका: श्रीलंका भारत के दक्षिण में बसे इस छोटे से देश में अपार सुंदरताएं हैं। वैसे भी श्रीलंका का जिक्र भारतीय धर्मग्रंथों में कई बार मिला है। रामायण में श्रीलंका के बारे में वर्णन है। श्रीलंका भारत के सुदुर दक्षिण में बसे रामेश्वरम से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर है। श्रीलंका में 1 भारतीय रुपए की कीमत 2.36 श्रीलंकन रुपए है।

मंगोलिया: मंगोलिया चीन और रूस के बीच बसा मंगोलिया भी दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिसकी सीमाएं मुद्र से नहीं छूती हैं। मंगोलिया में घोड़ों और बकरियों की आबादी वहां रहने वालों लोगों से ज्यादा है। मंगोलिया में तीरंदाजी और घुड़सवारी लोगों के प्रमुख शौक हैं। मंगोलिया में 1 भारतीय रुपए की कीमत 37 मंगोलियन टुगरिक के बराबर हैं।

कंबोडिया: कंबोडिया थाईलैंड, वियतनाम और मलेशिया के करीब बसा ये देश कंबोडिया अपनी खूबसूरती और पुरातन इतिहास के लिए जाना जाता है। दुनिया का सुप्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर भी कंबोडिया में और ये मंदिर दर्शाता है कि कभी कंबोडिया राजाओं के शासन के अंतरगत था। कंबोडिया में 1 रुपए की कीमत 62 कंबोडियन रियल के बराबर है।

पैराग्वे: पैराग्वे दक्षिण अमेरिका के मध्य भाग में बसा ये देश पैराग्वे दुनिया के उन चंद देशों में से है जिसकी सीमाएं समुद्र को नहीं छूती हैं। पैराग्वे भी प्रकृति के बेहद करीब है, यहां के घने जंगल, वर्षा वन और जंगली जीवों की तमाम प्रजातियां पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। पैराग्वे में 1 भारतीय रुपए की कीमत 86.90 पैराग्यूअन गुआरानी है।

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया बाली, जावा, सुमात्रा जैसे तमाम सुंदर द्वीपों वाला देश इंडोनेशिया सुदूर पूर्व में ऑस्ट्रेलिया के पास है। यहां भी भारतीय रुपए के जलवे हैं। हर साल लाखों भारतीय इंडोनेशिया घूमने के लिए जाते हैं आप भी बेहद कम पैसों में इंडोनेशिया की यात्रा कर सकते हैं। इंडोनेशिया में 1 भारतीय रुपए की कीमत 205 इंडोनेशियाई रुपिहा है। रुपए की ये मजबूती आपकी इंडोनेशिया की यात्रा का खर्च कम कर सकती है।

जापान:  सुनकर शायद विश्वास ना हो लेकिन सच है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान की मुद्रा भारतीय रुपए के मुकाबले कम है। पर ये सच भी है। अगर आप तकनीक, आधुनिकता, इतिहास और प्रकृति से नजदीक से रू-ब-रू होना चाहते हैं तो आप जापान की यात्रा कर सकते हैं। जापान में 1 भारतीय रुपए की कीमत 1.73 येन है।

बेलारुस: बेलारुस रुस का पड़ोसी देश बेलारुस बेहद खूबसूरत देश है। यहां भी भारत की करेंसी बेहद मजबूत है। बात अगर करेंसी एक्सचेंज की करें तो 1 रुपए की कीमत 286.71 बेलारुसियन रुबल है। इस लिहाज से देखा जाए तो आप बेहद कम पैसों में बेलारुस की यात्रा कर सकते हैं।

वियतनाम: वियतनाम सबसे पहले बात करते हैं वियतनाम की, यहां भारत के 100 रुपए की कीमत 35,111.04 वियतनामी डोंग है। यानि कि 1 रुपए का एक्सचेंज रेट 351.11 रुपए पड़ता है। वियतनाम बेहद खूबसूरत स्थान है और ये देश प्रकृति के बेहद करीब है। वियतनाम में घने वर्षा वन हैं और तमाम नदियां हैं जिसके कारण इसे पानी का देश भी कहा जाता है। अगर आप कुछ अलग और अनोखा देखना चाहते हैं तो आप वियतनाम जा सकते हैं।

पाकिस्तान: यहां भारत के 1 INR = 1.58 Pakistani Rupee है। पाकिस्तान के चर्चे जगह-जगह है। आपको याद दिला दे कश्मीर का आधा हिस्सा पाक में भी है और बेहद खूबसूरत है। पाकिस्तान में कई घूमने की जगह है। साथ ही वहां की संस्कृति भी जानने को मिलेगी।

नीचे दिए लिंक को किल्क कर अन्य खबरें पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)